फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvBAN: Six held for black marketing of tickets in Day Night test match outside Eden Garden

INDvBAN: डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए टिकटों की कालाबाजारी, ईडन गार्डंस से छह गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2019 12:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Nov 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN: Six held for black marketing of tickets in Day Night test match outside Eden Garden
ईडन गार्डंस स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

कल से कोलकाता के ईडन गार्डंस में भारतीय टीम अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरने वाली है। बांग्लादेश के लिए भी यह पहला मौका होगा जब, दूधिया रोशनी के बीच गुलाबी गेंद से वह कोई टेस्ट मैच खेलेगा। दुनिया भर के फैंस इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बनना चाहते हैं। खुद सौरव गांगुली ने स्टेडिमय हाउसफुल होने की बात कही थी। अब ईडन गार्डंस के बाहर टिकटों की कालाबजारी भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

INDvBAN: Six held for black marketing of tickets in Day Night test match outside Eden Garden
टिकटों की कालाबजारी - फोटो : ट्विटर

एंटी राउडी स्क्वॉड (एआरएस) और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) की टीम ने इस मामले में बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से 38 टिकट बरामद हुए। इस आयोजन की सारी जिम्मेदारी बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने अपने कंधों पर ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

INDvBAN: Six held for black marketing of tickets in Day Night test match outside Eden Garden
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

एक-एक चीज पर नजर बनाकर रखने वाले गांगुली ने कहा कि, 'पिच अच्छी लग रही है। मैं काफी उत्साहित हूं। आपने आखिरी टेस्ट मैच कौनसा देखा था, जिसमें शुरुआती चार दिनों के सभी टिकट बिक गए थे। सचिन, गावस्कर, कपिल, द्रविड़, कुंबले हर कोई वहां होगा। चायकाल के समय पूर्व कप्तान कार्ट में बैठकर मैदान के चक्कर लगाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed