फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvAUS: Virat Kohli press conference, From playing eleven to Day Night test, what skipper says

IND vs AUS: वन-डे सीरीज से पहले कप्तान कोहली के पांच बड़े बयान, धवन-राहुल के लिए देंगे 'त्याग'

Mon, 13 Jan 2020 05:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jan 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Virat Kohli press conference, From playing eleven to Day Night test, what skipper says
विराट कोहली

ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। पहला वन-डे मुंबई में होगा। मंगवार से शुरू हो रही इस सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली पत्रकारों से बात करने आए। इस दौरान उन्होंने टीम की रणनीति से लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट तक हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी। यह सीरीज एक सप्ताह से भी कम यानी 6 दिन में ही खत्म हो जाएगी। यह भारतीय टीम की वर्ष 2020 की पहली वनडे सीरीज भी है।

विज्ञापन

एक साथ खेल सकते हैं धवन और राहुल

भारतीय कप्तान ने इशारों ही इशारों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच की प्लेइंग इलेवन बता दी। विराट की माने तो मुंबई वन-डे में शिखर धवन और केएल राहुल दोनों खेलते नजर आ सकते हैं। उप कप्तान रोहित शर्मा का अंतिम एकादश में चुना जाना तय है, लेकिन टीम प्रबंधन का धवन या राहुल को चुनने का मुश्किल फैसला करना है। कप्तान को हालांकि ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि ये दोनों नहीं खेल सकें। धवन और राहुल दोनों को जगह देने के लिए विराट खुद बल्लेबाजी क्रम में नीचे आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर असुरक्षित नहीं हूं

यह पूछने पर कि क्या वह बल्लेबाजी क्रम में नीचे आ सकते हैं, कोहली ने कहा, ‘हां, इसकी संभावना है। ऐसा करने में मुझे बेहद खुशी होगी। मैं किसी क्रम को अपने लिए तय नहीं किया है। मैं कहां बल्लेबाजी करूं, इसे लेकर मैं असुरक्षित नहीं हूं।’ कोहली ने कहा कि उनके लिए निजी उपलब्धियों के पीछे भागने की जगह यह अधिक महत्वपूर्ण है कि वह कप्तान के रूप में कैस विरासत छोड़कर जाएंगे। कभी अन्य लोग शायद ऐसा नहीं सोचते लेकिन एक कप्तान के रूप में आपका काम मौजूदा टीम को देखना ही नहीं बल्कि वह टीम तैयार करना भी है जो आप किसी और को जिम्मेदारी देते हुए उसे सौंपकर जाओगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट

डे-नाइट टेस्ट पर विराट ने कहा, 'हम भारत में डे नाइट टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अपने प्रदर्शन से खुश हैं। किसी भी टेस्ट सीरीज के लिए यह शानदार फीचर है और हम डे-नाइट टेस्ट के साथ किसी भी चैलेंज के लिए तैयार हैं।' कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘देखिए, फार्म में चल रहा खिलाड़ी हमेशा टीम के लिए अच्छा होता है... बेशक आप चाहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध रहें और इसके बाद चुनते हैं कि टीम के लिए संयोजन क्या होना चाहिए।’

कहीं भी, किसी के भी खिलाफ खेलने को तैयार

कोहली ने कहा कि टीम इंडिया किसी के भी खिलाफ, कहीं भी खेलने को तैयार हैं। चाहे वह टेस्ट हो, टी-20 हो या फिर वन-डे ही क्यों न हो। विपक्षी खिलाड़ियों के बारे में जाने पर कप्तान ने कहा, 'हां, हम एक-दूसरे की मजबूती और कमजोरी से काफी परिचित हैं। उनके खिलाड़ियों के पास भारत में खेलने का लंबा अनुभव है। उनके प्रमुख खिलाड़ी IPL में हमारे साथ खेलते रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि सीरीज का पहला वनडे मैच 14 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। आखिरी वन-डे 19 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विपक्षी गेंदबाजों से कैसे निपटेगा भारत

कोहली ने साथ ही कहा कि भारत के मध्यक्रम के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिचेल स्टार्क और उनके साथियों का सामना करना चुनौती होगी। उन्होंने कहा, ‘मिचेल जैसे गेंदबाज का सामना करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। वह काफी कुशल गेंदबाज है। ऐसा लग रहा है कि वह फिर वैसी स्विंग कराने लगा है जैसी पहले कराता था और यह उसे खतरनाक गेंदबाज बनाता है।’ 

एडम जंपा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की 3-2 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और कोहली का मानना है कि यह लेग स्पिनर अन्य गेंदबाजों की तुलना में अधिक आत्मविश्वास से भरा होगा। कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए संभवत: भारत की सर्वश्रेष्ठ पिच करार दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह जिन पिचों पर खेले हैं उनके संभवत: यह एडीलेड के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी विकेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed