WI Inning
0/0 ( ov)
Target: 250
Innings Break : WI need 250 runs in 20 remaining overs
{"_id":"5c2fe045bdec22570156b6d0","slug":"individual-ego-should-not-come-in-way-of-women-cricket-development-says-kapil-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल देव का बड़ा बयान, महिला क्रिकेट में हावी होती राजनीति को लेकर कही अहम बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कपिल देव का बड़ा बयान, महिला क्रिकेट में हावी होती राजनीति को लेकर कही अहम बात
Sat, 05 Jan 2019 04:47 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 05 Jan 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कप्तान कपिल देव ने प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना एडुल्जी के भारतीय महिला टीम के कोच के तौर पर डब्ल्यू वी रमन की नियुक्ति रोकने के प्रयास पर शुक्रवार को निराशा व्यक्त की।
विज्ञापन
कपिल देव की अध्यक्षता वाली समिति ने भारतीय महिला टीम के कोच पद के लिए भारत को विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और वेंकटेश प्रसाद सहित कईयों के साक्षात्कार लेने के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज रमन को चुना। इस समिति में एस रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ भी शामिल थे।
विज्ञापन
अब इडुल्जी बार-बार नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाती आ रही है। यहां तक कि उन्होंने इसे अवैध भी करार दे डाला दिया क्योंकि वह इससे सहमत नहीं थीं और साथ ही उन्होंने सीओए प्रमुख विनोद राय की मंजूरी से पहले रमन की नियुक्ति पत्र को रोकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
वर्ष 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ने इडुल्जी का नाम लिए बिना पीटीआई से कहा, ‘जो कुछ हो रहा है, मैं उससे काफी परेशान हूं। मैं किसी के नाम नहीं लेना चाहता लेकिन किसी एक व्यक्ति के अहम को देश में महिला क्रिकेट के विकास में रोड़ा नहीं बनना चाहिए। कुछ की अपनी पसंद और नापंसद होती हैं लेकिन यह सब राष्ट्रीय महिला टीम के हित से ऊपर नहीं हो सकता।‘
उन्होंने कहा कि महिला टीम के लिए इतने बड़े नाम काम करना चाहते हैं जो काफी सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने कहा, ‘देखिए जिन नामों ने आवेदन भरा। गैरी कर्स्टन ने भारत की कोचिंग की जिसने विश्व कप जीता। वेंकटेश प्रसाद जो भारतीय पुरूष टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। रमन के तकनीकी ज्ञान के सभी मुरीद हैं। अगर किसी को इन नामों से परेशानी है तो वह भारतीय क्रिकेट के हित के बारे में नहीं सोच रहा।’