फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'individual 3' who caught in srilanka with girl?

'इंडिविजुअल 3' श्रीलंका में लड़की संग पकड़ा गया था!

Thu, 20 Nov 2014 10:37 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Nov 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
'individual 3' who caught in srilanka with girl?
स्पॉट फिक्सिंग मामले में हाल ही सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई मुद्गल समिति की रिपोर्ट में जिस बात की चर्चा सबसे ज्यादा है वह 'इंडिविजुअल 3' की।
विज्ञापन


'इंडिविजुअल 3' कोई और नहीं यह टीम इंडिया का एक वरिष्ठ क्रिकेटर है, जो पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम का नियमित सदस्य है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 'इंडिविजुअल 3' टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भी खेलता है।

साथ ही यह क्रिकेटर मैदान के बाहर अपनी हरकतों के लिए डांट खा चुका है। 2010 में श्रीलंका दौरे के दौरान यह खिलाड़ी एक महिला के साथ देखा गया जिसके बुकीज के साथ संबंध थे।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग में गठित की गई समिति ने अपनी जांच में पाया कि पूर्व बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन और अन्य अधिकारियों ने उस खिलाड़ी की गंभीर अनुशासनहीनता पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि उस समय बीसीसीआई के प्रमुख शशांक मनोहर थे जिनकी श्रीनिवासन के रिश्ते इस समय अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, "रंजीब बिस्वाल जो 2010 में श्रीलंका के दौरे के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर थे ने मंगलवार को बीसीसीआई की वर्किंग कमिटी को बताया कि उन्होंने उस समय तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर से 'इंडिविजुअल 3' के इस हरकत के बारे में शिकायत की थी। वह खिलाड़ी अपने कमरे में नहीं सोया और वह एक महिला के साथ पाया गया।"


इस अंग्रेजी अखबार के सूत्रों के अनुसार, "इस घटना के बारे में श्रीनिवासन (तब बीसीसीआई सचिव थे) और शशांक मनोहर के अलावा राजीव शुक्ला ही जानते थे। मनोहर ने बिस्वाल से कहा कि बतौर मैनजर वह उन पर 2 संभावित कार्रवाई करे, या तो उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाएं या इस हरकत के लिए डांट लगाएं। बिस्वाल ने सख्ती से खिलाड़ी को डांट लगाई और बोर्ड ने समझा कि मामला यहीं पर खत्म हो गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed