फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian young brigade dominated australia in all departments of the game says sunil gavaskar

युवाओं को है अच्छे तालीम की जरूरत: गावस्कर

Mon, 25 Mar 2013 03:32 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 25 Mar 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
indian young brigade dominated australia in all departments of the game says sunil gavaskar

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी गदगद हैं।

विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया की युवा शक्ति को शीर्ष क्रिकेटर के रूप में विकास किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने एक सीरीज में साबित कर दिया कि वे टेस्ट क्रिकेट की कड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया के मौजूदा युवा खिलाड़ियों से भविष्य के लिए काफी उम्मीदें हैं। भारत के लिए मैच जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा खिलाड़ी ही थे। ये सभी 20 की उम्र के हैं और अभी आठ 10 साल और खेलेंगे।

पूर्व कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि ये टेस्ट क्रिकेट की कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

यह महत्वपूर्ण है कि अच्छे खिलाड़ियों का तेजी से शीर्ष खिलाड़ी के रूप में विकास किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि इस सीरीज के बाद भारत के लिए यही सकारात्मक चीज है।
विज्ञापन


गावस्कर इस बात से खुश थे कि भारतीय टीम ने खेल के सभी विभागों में ऑस्ट्रेलिया को पस्त कर दिया।

उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 4-0 की जीत कभी कभार होती है, लेकिन इसमें भारतीय टीम ने खेल के सभी विभागों में अपना दबदबा बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed