फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian womens cricket team coach Tushar Arothe resigns from his role

टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगा झटका, कोच तुषार अरोठे ने पद से दिया इस्तीफा

Tue, 10 Jul 2018 09:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Indian womens cricket team coach Tushar Arothe resigns from his role
तुषार अरोठे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि महिला टी-20 विश्वकप में 5 महीने से भी कम समय बचा है उससे पहले टीम के मुख्य कोच तुषार ने पद छोड़ दिया है। हालांकि, भारतीय महिला टीम को एशिया कप में बांग्लादेश के हाथों मिली हार के बाद से ही अरोठे के पद छोड़ने की खबरें आ रही थी।

विज्ञापन


ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार और खिलाड़ियों के बीच तालमेल सही नहीं बैठ रहा था। टीम को लगातार मिल रही हार के बाद से ही उनके पद छोड़ने की बात सामने आने लगी थी। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वन-डे सीरीज के बाद इंग्लैंड ट्राई-सीरीज में भी हार मिली थी।
विज्ञापन


एशिया कप में बांग्लादेश के हाथों फाइनल में हार के बाद तय हो गया था कि टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मैच के बाद हुई बैठक में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय के साथ डायना एल्डुजी के बीच बात हुई थी। इनके अलावा महिला टीम चयन समिति की मुखिया हेमलता कला और टीम मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य भी मौजूद थीं। वहीं, इस बैठक में कोच तुषार अरोठे को नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अरोठे ने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने रिपोर्ट के मुताबिक कुछ भारतीय खिलाड़ियों के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बारे में बताते हुआ कहा है कि उन्हें टीम के बेहतर भविष्य के लिए आरामदायक जोन से बाहर आने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed