{"_id":"66470bf9e91109016fd9135fbc081e56","slug":"indian-women-team-very-close-to-win-test-match-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत की महिला टीम इंग्लैंड में जीत की ओर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की महिला टीम इंग्लैंड में जीत की ओर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत के बाद संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
वहीं भारत की महिला टीम इंग्लैंड में इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीतने के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला है।
वोर्म्सले में खेले जा रहे 4 दिवसीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड से मिले 181 रनों के जवाब में भारत ने खेल के तीसरे दिन का समाचार लिखे जाने तक 4 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। भारत जीत से अभी 62 रन दूर है, जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं। भारत की ओर से स्मृति मंदाना ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।
विज्ञापन
दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं कर सका इंग्लैंड
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को 202 रन बनाए। भारत को पहली पारी में 22 रन की बढ़त हासिल हुई थी।
इंग्लैड ने अपने कल के स्कोर 6 विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया। नाबाद बल्लेबाज साराह टेलर 30 रन से आगे खेलते हुए 40 रन बनाकर आउट हुई।
मेजबान टीम का सातवां विकेट 123 के स्कोर पर गिरा, लेकिन मध्य क्रम की बल्लेबाज जैनी गुन ने 9 चौके की मदद से 62 रनों की अविजित पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 202 रन पर आउट हो गई।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 4 विकेट झटके, जबकि शुभलक्ष्मी शर्मा, एकता बिष्ट और शिखा पांडे ने 2-2 विकेट झटके। इंग्लैंड पहली पारी में 92 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 114 बनाए थे।

अंपायर से नाराजगी पर भारतीय खिलाड़ी को फटकार
भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान आउट होने के बाद अंपायर के निर्णय पर नाराजगी जताने के लिए फटकार लगाई गई है।
दोनों टीमों के बीच जारी टेस्ट मैच के शुरुआती दिन मंगलवार को यह घटना घटी। हालांकि यह मामला लेवल-एक के तहत आता है इसलिए हरमनप्रीत पर जुर्माना नहीं लगाया गया, सिर्फ फटकार लगा कर छोड़ दिया गया।
आईसीसी ने जारी अपने एक बयान कहा कि हरमनप्रीत को आचार संहिता के नियम 2.1.3 को तोड़ने का दोषी पाया गया है। इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। इस लेवल के अपराध पर खिलाड़ी को आधिकारिक फटकार के अलावा और मैच फीस के 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जा सकता है।