{"_id":"670d55e8aca9b85bae0858e2","slug":"indian-women-team-crash-out-in-group-stage-fail-to-reach-semi-final-of-t20-world-cup-after-eight-years-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: भारतीय टीम आठ साल में पहली बार सेमीफाइनल में नहीं बना सकी जगह, पाकिस्तान की हार पड़ी भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: भारतीय टीम आठ साल में पहली बार सेमीफाइनल में नहीं बना सकी जगह, पाकिस्तान की हार पड़ी भारी
Mon, 14 Oct 2024 11:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:04 PM IST
सार
भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच पर टिकी थी। पाकिस्तान की जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम का सफर टी20 विश्व कप 2024 में समाप्त हो गया है। आठ साल में पहली बार है जब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी है। भारत की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी थी, लेकिन ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गई।
विज्ञापन
भारत के लिए अहम था पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के करीब था, लेकिन टीम ने अंत में विकेट गंवाए और उसे नौ रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच पर टिकी थी। पाकिस्तान की जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया सभी चार मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी, जबकि दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला था।

किस तरह सेमीफाइनल में पहुंच सकता था भारत?
भारत के दो मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक थे और इस मैच से पहले उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर था। अगर न्यूजीलैंड यह मैच हार जाता तो पाकिस्तान और भारत के साथ उसके भी चार अंक होते और दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होता। बेहतर नेट रन रेट होने के कारण भारत अंतिम चार में प्रवेश कर लेता। हालांकि, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 54 रनों से हराया जिससे उसके चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हुए और वह अंतिम चार में प्रवेश कर गया। 2016 के बाद पहली बार है जब न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

भारत पिछले तीन सत्रों में लगातार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा है। टीम ने 2020 में फाइनल में भी जगह बनाई थी और वह खिताब जीतने की ओर बढ़ गया था। हालांकि, उस समय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था। भारत इस टूर्नामेंट में अपने खिताबी सूखे को समाप्त करने के इरादे से उतरा था और उम्मीद थी कि हरमनप्रीत की टीम इस बार अपना प्रभाव छोड़ेगी, लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया।
पाकिस्तान ने बनाया टी20 विश्व कप का दूसरा न्यूनतम स्कोर
इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 11.4 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। यह महिला टी20 विश्व कप में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इस टूर्नामेंट में सबसे कम रन बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है जिसने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 रन बनाए थे।