फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian women lose to england an out

इंग्लैंड से हारकर बाहर हुई भारतीय महिलाए

Sat, 29 Sep 2012 11:15 PM IST
गाले/एजेंसी
गाले/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 11:15 PM IST
विज्ञापन
indian women lose to england an out
ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप भारत की पुरुष टीम के साथ महिला टीम के लिए भी अच्छा साबित नहीं हो रहा है। मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया से पहला मैच हार चुकी भारतीय महिला टीम शनिवार को इंग्लैंड से नौ विकेट की करारी शिकस्त के साथ वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। ग्रुप ‘ए’ में भारतीय टीम अब अपना आखिरी मुकाबला पाकिस्तान से खेलेगी जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं, इंग्लैंड ने भारत पर मिली शानदार जीत के साथ महिला टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत छह विकेट पर सिर्फ 116 रन ही बना सकी। ओपनर पूनम राउत ने 57 गेंदों में छह चौकों के साथ 51 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कप्तान मिताली राज के साथ 75 रन की साझेदारी निभाई। मिताली ने 38 गेंदों में दो चौकों के साथ 35 रन बनाए। लेकिन भारत का अन्य कोई बल्लेबाज तेज पारी नहीं खेल सका। जवाब में, इंग्लैंड ने कप्तान चार्लोटे एडवर्ड्स के नाबाद पचासे से 17.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर 118 रन बना जीत हासिल की। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी एडवर्ड्स ने 53 गेंदों में छह चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए लाउरा मार्श (39) के साथ 78 रन जोड़े।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया
बारिश से बाधित मैच में आस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत महिला ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ‘ए’ के मैच में पाकिस्तान को 25 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 146 रन बनाए। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी जैस कैमरून के 28 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 42 रन की पारी खेली। लेकिन बारिश आने के कारण पाकिस्तान को नौ ओवर में 64 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। पाकिस्तान टीम नौ ओवर में तीन विकेट पर सिर्फ 38 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed