{"_id":"6607b3d925d9dd11820774ce","slug":"indian-women-cricketer-pooja-vastrakar-apologised-after-posting-objectionable-post-against-pm-modi-and-bjp-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्ट पर घिरने के बाद आई पूजा वस्त्रकार की प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मैंने नहीं किया..'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विवादित पोस्ट पर घिरने के बाद आई पूजा वस्त्रकार की प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मैंने नहीं किया..'
Sat, 30 Mar 2024 12:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:10 PM IST
सार
पूजा का यह पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ यूजर्स का कहना था कि पूजा ने कांग्रेस के समर्थन में यह पोस्ट डाला, जबकि कुछ लोगों ने पूजा को जल्दी पोस्ट हटाने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार उस वक्त विवादों में घिर गईं जब उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली। हालांकि, मामला बढ़ने के बाद पूजा के अकाउंट से यह पोस्ट हट गई। लेकिन जब तक वह इसे हटाती यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पूजा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जब यह फोटो अपलोड की गई तब उनका फोन उनके पास नहीं था और उन्होंने यह काम नहीं किया है।
यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
पूजा का यह पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ यूजर्स का कहना था कि पूजा ने कांग्रेस के समर्थन में यह पोस्ट डाला, जबकि कुछ लोगों ने पूजा को जल्दी पोस्ट हटाने की भी सलाह दी। दिलचस्प बात यह है कि पूजा का यह उस पोस्ट उस वक्त आया जब हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर चुनावी बॉन्ड को लेकर हमलवार हुए थे।
विवाद बढ़ने पर पूजा ने मांगी माफी
पूजा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद भारतीय महिला टीम की इस खिलाड़ी ने माफी मांगी और स्पष्ट किया कि पोस्ट डालते समय फोन उनके पास नहीं था, लिहाजा यह किसी और व्यक्ति का काम है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर पूजा ने लिखा, मेरे संज्ञान में आया है कि मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई है। ये उस वक्त हुआ जब मेरा फोन मेरे पास नहीं था। मेरे मन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति काफी सम्मान है। इससे उन्हें जो ठेस पहुंची है उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम का अहम हिस्सा हैं पूजा
मध्य प्रदेश की पूजा ने भारतीय टीम के लिए चार टेस्ट, 30 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में पूजा कुल 14 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 23 विकेट झटके हैं। वहीं खेल के सबसे प्रारूप टी20 में 40 विकेट हैं। बल्लेबाजी में पूजा ने टेस्ट में 111 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 557 रन और टी20 में 305 रन बनाए हैं।