{"_id":"867ab62d142ae5626365907ab348cf66","slug":"indian-women-cricket-very-close-to-win-in-test-match-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका एक पारी 34 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका एक पारी 34 रन से हराया
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले हफ्ते वनडे सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया था और अब भारत की महिला क्रिकेट टीम ने भी टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ली है।
मैसूर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने अंतिम दिन लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 132 रनों पर समेटते हुए एक पारी और 34 रन से मैच जीत लिया।
चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोआन देने के बाद दूसरी पारी में भी महज 67 रनों पर 6 विकेट झटक लिए थे और दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम का स्कोर 6 विकेट पर 83 रन था। भारत को चौथे दिन पारी के अंतर से जीत के लिए 71 रन के अंदर शेष 4 विकेट झटकने हैं, और उसने लंच के तुरंत बाद यह हासिल कर लिया।
विज्ञापन
चौथे दिन अफ्रीकी टीम 132 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर की जानदार गेंदबाजी का भी कमाल रहा। पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाली कौर ने दूसरी पारी में 4 विकेट झटके।

हरमनप्रीत-राजेश्वरी के आगे अफ्रीकी टीम हुए पस्त
इससे भारतीय महिलाओं ने थिरुष कामनी (192) और पूनम राउत (130) के बीच हुई 275 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 400 रन बनाकर घोषित कर दी थी।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम पहली पारी में महज 233 रन पर सिमट गई। फॉलोआन खेलने को मजबूर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में भी मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट 83 रन पर गिर चुके हैं जबकि उसे पारी की हार टालने के लिए अभी 84 रन की और दरकार है।
तीसरे दिन की सुबह 3 विकेट पर 85 रन से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान मिगनोन डू प्रीज ने 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा त्रिशा चेट्टी ने 55 रन का योगदान किया। दक्षिण अफ्रीका की 6 बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सकीं।
हरमनप्रीत कौर ने 5 और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को फॉलोआन खेलने को मजबूर किया। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसके 6 बल्लेबाज 83 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी थीं।