फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian women cricket team wants to clean sweep against south africa

क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर, अफ्रीकी टीम के खिलाफ यह खिलाड़ी कर सकती है बड़ा धमाका

Fri, 09 Feb 2018 08:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team wants to clean sweep against south africa
team india

टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम शनिवार को तीसरा और अंतिम वनडे मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 2-0 से आगे है। सीरीज के पहले दो वनडे में मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रमश: 125 और 124 रन पर ढेर हो गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को मेहमान टीम के स्पिन गेंदबाजों का सामना करने में मुश्किल हो रही है। पहले वनडे में अनुभवी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी और दूसरे वनडे में पूनम यादव ने मेहमान बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

विज्ञापन

indian women cricket team wants to clean sweep against south africa
smriti mandhana

वहीं मध्यम गति की गेंदबाज झूलन गोस्वामी बुधवार को वनडे क्रिकेट में 200 या इससे अधिक विकेट लेने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले वनडे में 84 जबकि दूसरे में 135 रन की पारी खेली थी। इसलिए कल के मैच में इस खिलाड़ी से फैंस को खास उम्मीदें होंगी।

टीम इंडिया के शानदार फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम कल ओवरसीज में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। अफ्रीकी टीम को क्लीन स्वीप करने के इरादे से महिला क्रिकेट टीम मैदान पर मजबूत रणनीतियों के साथ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed