फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women cricket team Vice captain Smriti Mandhana rises to third spot in women's ODI batting rankings

Women Cricket : स्मृति मंधाना को वनडे रैंकिंग में हुआ फायदा, दो पायदान की उछाल के साथ इस स्थान पर पहुंचीं

Tue, 18 Jun 2024 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Jun 2024 07:20 PM IST
सार

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 116 गेंद पर वनडे करियर का छठा और ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक लगाया था।

विज्ञापन
Indian Women cricket team Vice captain Smriti Mandhana rises to third spot in women's ODI batting rankings
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI

विस्तार

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़ने का फायदा भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना को हुआ। मंधाना आईसीसी की जारी नवीनतम महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मंधाना ने घरेलू मैदान पर अपना पहला शतक जड़ते हुए 117 रन की मैच विजयी पारी खेली और तीन मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की 143 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

मंधाना ने लगाया था करियर का सातवां शतक
भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 116 गेंद पर वनडे करियर का छठा और ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां शतक लगाया था। मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद मंधाना ने पूजा वस्त्राकर के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चामरी अटापट्टू ने गंवाई शीर्ष रैंकिंग 
मंधाना के 715 अंक हैं और वह श्रीलंका की चामरी अटापट्टू से पीछे हैं जिन्होंने इंग्लैंड की नताली स्काइवर-ब्रंट को अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवा दी थी। इंग्लैंड की ऑलराउंडर स्काइवर-ब्रंट ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 124 रन की शानदार पारी खेलकर अपना नंबर एक स्थान फिर हासिल किया। भारत की सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा तीन पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि पूजा वस्त्राकर तीन पायदान ऊपर 38वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों की सूची में वस्त्राकर ने सबसे लंबी छलांग लगाई है। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी चार पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर है।
विज्ञापन

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार कैप 
दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी खिलाड़ी मारिजाने कैप वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई हैं। वनडे गेंदबाजी सूची में दीप्ति ने सीरीज के पहले मैच में 10 रन पर दो विकेट चटकाकर एक स्थान का सुधार करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शीर्ष पर अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed