फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team gets first dose of Covid-19 vaccine ahead of UK tour

कोरोना: इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगी वैक्सीन की पहली डोज

Fri, 28 May 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 May 2021 05:11 PM IST
सार

अधिकांश खिलाड़ियों को कोविशील्ड टीका लगा है और उन्हें इसकी दूसरी डोज इंग्लैंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी। भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Indian women cricket team gets first dose of Covid-19 vaccine ahead of UK tour
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गई है। दरअसल, भारतीय टीम अगले महीने के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां 16 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ उसका दौरा शुरू होगा। टीम को इसके बाद दो टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टीम अभी मुंबई में पृथकवास पर है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया, 'महिला टीम की सभी खिलाड़ियों को टीके की पहली डोज मिल गई है। उनमें से अधिकांश ने इसे अपने-अपने शहरों में इसे प्राप्त किया। जिन खिलाड़ियों को उनके शहर में यह नहीं मिला था, उन्हें गुरुवार को पहला टीका लगा।'
विज्ञापन


स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मुझे हालांकि सुइयों (इंजेक्शन) से थोड़ा डर लगता है, लेकिन मैंने आज टीका लगवाया। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि कृपया जल्द से जल्द टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी टीम
सूत्र ने कहा कि अधिकांश खिलाड़ियों को कोविशील्ड टीका लगा है और उन्हें इसकी दूसरी डोज इंग्लैंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी। भारतीय महिला टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली पुरुष टीम के साथ चार्टर्ड विमान से दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।


कोहली, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय पुरुष टीम के सदस्यों ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कोविड-19 टीके का पहला डोज लिया है। भारतीय पुरूष टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed