{"_id":"5acf9a794f1c1b5e3e8b4d06","slug":"indian-women-cricket-team-clinched-odi-series-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को रौंदकर महिला क्रिकेट टीम ने कब्जाई वन-डे सीरीज, निर्णायक मुकाबले में 2-1 से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को रौंदकर महिला क्रिकेट टीम ने कब्जाई वन-डे सीरीज, निर्णायक मुकाबले में 2-1 से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team
कप्तान मिताली राज (74*) की मदद से महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे एवं अंतिम मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 209 रन पर सीमित कर दिया था। ओपनर स्मृति मंधाना (53 रिटायर्ड हर्ट), मिताली और दीप्ति शर्मा (54*) ने 4.4 ओवर शेष रहते जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पहला मैच एक विकेट से जीता था लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड ने आठ विकेट की जीत के साथ सीरीज में बराबरी कर ली। अंतिम मैच में इंग्लैंड की एमी जोन्स (94) ने शीर्ष स्कोर किया। स्पिनर दीप्ति शर्मा (2/35), राजेश्वरी गायकवाड़ (2/32) और पूनम यादव (2/47) ने छह विकेट बांटे। दो विकेट तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (2/39) ने लिए।
विज्ञापन