IND Inning
41/0 (3.3 ov)
Sanju Samson 20(12)*
Abhishek Sharma 20 (10)
WI elected to bowl
{"_id":"5c074752bdec2241c26340f7","slug":"indian-team-of-12-members-announced-for-first-test-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के लिए किया 12 सदस्यीय टीम का एलान, 'हिटमैन' को मिलेगा मौका!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के लिए किया 12 सदस्यीय टीम का एलान, 'हिटमैन' को मिलेगा मौका!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया
टीम इंडिया ने गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार की सुबह सोशल मीडिया के जरिये 12 सदस्यों के नामों की घोषणा की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन
विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के इरादे से मैदान संभालना चाहेगी। भारतीय टीम कभी भी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं रही और इस बार उसके पास सुनहरा मौका है क्योंकि कंगारू टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, पहले टेस्ट के लिए भारत ने जिन 12 नामों की घोषणा की है, उसमें रोहित शर्मा का शामिल होना क्रिकेट फैंस के लिए शुभ संकेत हैं। हालांकि, हनुमा विहारी और रोहित शर्मा दोनों का नाम 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं, इससे पता चलता है कि टीम इंडिया मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ मैदान संभालेगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने ओपनिंग के लिए मुरली विजय और केएल राहुल पर भरोसा जताया है। पृथ्वी शॉ चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हैं। तीसरे क्रम की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा निभाएंगे जबकि चौथा क्रम कप्तान विराट कोहली का है। इसके बाद उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पर मध्यक्रम की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
यह देखना रोचक होगा कि रोहित शर्मा और हनुमा विहारी में से किसी एक को मौका मिलेगा या फिर दोनों ही बल्लेबाज अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे। ऋषभ पंत विकेटकीपर के साथ-साथ बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।
रविचंद्रन अश्विन एकमात्र स्पिनर हैं जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा पर होगी।
वैसे, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
Team India's 12 for the 1st Test against Australia in Adelaide: Virat Kohli (C), A Rahane (VC), KL Rahul, M Vijay, C Pujara, Rohit Sharma, Hanuma Vihari, R Pant (WK), R Ashwin, M Shami, I Sharma, Jasprit Bumrah #TeamIndia #AUSvIND
— BCCI (@BCCI) December 5, 2018