{"_id":"5bd2eae9bdec22698f4cb5bb","slug":"indian-team-made-to-wait-outside-vishakhapatnam-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री पर हमले के बाद टीम इंडिया सतर्क, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट के बाहर ही रूकना पड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मंत्री पर हमले के बाद टीम इंडिया सतर्क, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट के बाहर ही रूकना पड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और जगनमोहन रेड्डी
- फोटो : Telugu Samayam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सदस्यों को विशाखापट्टनम एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। टीम दो बस में पुणे की फ्लाइट के लिए निकली थी, जहां पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे खेला जाना है।
विज्ञापन
हालांकि, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट के वीआईपी लांज में वायएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वायएस जगनमोहन रेड्डी पर एक कैंटीन कर्मचारी द्वारा हमले के कारण, वहां की सुरक्षा अभूतपूर्व हुई। एयरपोर्ट में एंट्री पर सख्त निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
इसकी वजह से टीम इंडिया के क्रिकेटर्स तय समय पर एयरपोर्ट में नहीं जा सके और उन्हें टीम बस में बैठकर ही इंतजार करना पड़ा। जगन नियमित फ्लाइट से हैदराबाद रवाना हुए।
विज्ञापन
स्थिति नियंत्रण में आने के बाद भारतीय क्रिकेटर्स अपनी फ्लाइट में बैठकर पुणे के लिए रवाना हुए। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वन-डे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा। टीम इंडिरया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।