फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team captain happy after defeating pakistan praises rohit and kuldeep

पाकिस्तान पर जीत से गदगद हुए विराट कोहली, इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

Mon, 17 Jun 2019 03:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Jun 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Indian team captain happy after defeating pakistan praises rohit and kuldeep
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद शतकवीर रोहित शर्मा और पाकिस्तानी पारी में दो महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले स्पिनर कुलदीप यादव की खास तौर पर प्रशंसा की। 

विज्ञापन


भारत ने रोहित के 140 रन की मदद से पांच विकेट पर 336 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान बारिश के कारण निर्धारित किए 40 ओवर में छह विकेट पर 212 रन ही बना पाया।
विज्ञापन


कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘रोहित ने पहले मैच में हमें अकेले दम पर जीत दिलायी। दूसरे मैच में हमने टीम के प्रयास से जीत दर्ज की और आज फिर रोहित का दिन था।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पाकिस्तानी बल्लेबाज किसी तरह से उसके ओवर पूरा करना चाहते थे। इस तरह की परिस्थिति में लंबे स्पैल से मदद मिलती है। उसने जिस गेंद पर बाबर को आउट किया वह लाजवाब थी। ’’ 

उन्होंने इसके साथ ही बताया कि भुवनेश्वर कुमार की चोट गंभीर नहीं है जो गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। 

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनके गेंदबाज सही क्षेत्र में गेंदबाजी नहीं कर पाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने टास जीतकर अच्छा फैसला किया लेकिन दुर्भाग्य से हम सही क्षेत्र में गेंद नहीं कर पाए। रोहित को श्रेय जाता है। उसने बेहतरीन पारी खेली। हमारी रणनीति गेंद को आगे पिच कराने की थी लेकिन हम सही क्षेत्र में गेंद नहीं करा पाए।’’ 


मैन आफ द मैच रोहित ने कहा, ‘‘जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया उससे वास्तव में बहुत खुश हूं। हम ठोस क्रिकेट खेलने के उद्देश्य से मैदान पर उतरे थे और हमने आज ऐसा किया। ’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed