{"_id":"622b9ae39c7cd06d041b4b09","slug":"indian-team-can-make-special-record-in-second-test-against-sri-lanka-first-time-in-indian-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया और रोहित के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका, भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया और रोहित के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका, भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा
Sat, 12 Mar 2022 12:24 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:24 AM IST
सार
भारत पहली बार लगातार दो सीरीज में क्लीन स्वीप कर सकता है। टीम इंडिया अब तक के इतिहास में कभी भी लगातार दो क्लीन स्वीप नहीं कर पाई है। वहीं रोहित के पास बतौर कप्तान लगातार 11वां मैच जीतने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 12 मार्च से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह डे-नाइट टेस्ट होगा और गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। यह मैच कई मायनों में भारतीय टीम के लिए खान रहने वाला है। अगर भारत यह मैच जीतता है तो टीम इंडिया एक साथ कई रिकॉर्ड बना देगी। वहीं कप्तान रोहित के पास भी खास रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और यह मैच जीतने पर वह पहली बार ही कोई टेस्ट सीरीज जीतेंगे।
भारत का स्थायी कप्तान बनने से पहले भी रोहित वनडे और टी-20 में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं और पहले भी वनडे और टी-20 मैच जिता चुके हैं। अब उनके पास पहली बार टेस्ट सीरीज जिताने का मौका है।
दूसरे टेस्ट में बनेंगे ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया बेंगलुरु टेस्ट जीतते ही लगातार दूसरी टीम को पूरे दौरे में क्लीन स्वीप कर देगी। श्रीलंका से पहले वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी। विंडीज ने भारत के साथ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले थे। सभी मैच भारत ने जीते थे। कैरिबियाई टीम बिना कोई मैच जीते ही वापस लौट गई थी। अब श्रीलंकाई टीम भी उसी कागार पर खड़ी है। श्रीलंका पहले तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच हार चुकी है और अब दूसरा टेस्ट हारते ही श्रीलंका भी बिना कोई मैच जीते वापस लौट जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब टीम इंडिया दो अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार दो सीरीज क्लीन स्वीप करेगी। इससे पहले कभी भी भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई है। भारत वेस्टइंडीज और श्रीलंका को मिलाकर लगातार चार सीरीज क्लीन स्वीप कर सकता है।
रोहित के पास लगातार 11वां मैच जिताने का मौका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जब से भारत के स्थायी कप्तान बने हैं, तब से उनके नेतृत्व में टीम इंडिया कोई मैच नहीं हारी है। रोहित अपनी कप्तानी में भारत को लगातार 10 मैच जिता चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे, श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच जीता है। अगर रोहित भारत दूसरा टेस्ट भी जिता पाते हैं तो यह पहला मौका होगा, जब कोई कप्तान भारत को लगातार 11वां मैच जिताएगा। वहीं रोहित अपनी कप्तानी में लगातार 14वां मैच जीत सकते हैं। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद लगातार 10 मैच जीत चुकी है।