फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team announced for ODI triangular series in Sri Lanka, Harmanpreet Kaur makes comeback IPL 2025

Team India: श्रीलंका में वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, इन तीन नए चेहरों को मिला मौका, जानें

Tue, 08 Apr 2025 12:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

यह त्रिकोणीय सीरीज 27 अप्रैल को शुरू होगी और 11 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में तीन नए चेहरे हैं। 21 साल की काशवी गौतम को मौका दिया गया है। वह महिला प्रीमियर लीग में स्टार परफॉर्मर रही थीं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट झटके थे। उन्हें इस प्रदर्शन के आधार पर पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
Indian team announced for ODI triangular series in Sri Lanka, Harmanpreet Kaur makes comeback IPL 2025
काशवी गौतम गेंदबाजी करते हुए - फोटो : WPL/BCCI

विस्तार

इस महीने के अंत में श्रीलंका में शुरू होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का एलान हो गया है। स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर की टीम में वापसी हुई है और वही टीम का कमान भी संभालेंगी। हरमनप्रीत को जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए आराम दिया गया था। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है और स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। यह त्रिकोणीय सीरीज 27 अप्रैल को शुरू होगी और 11 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के अलावा इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 27 अप्रैल को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। तीनों टीमें चार-चार मैच खेलेंगी और शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और तितास साधु चोटिल हैं। इसलिए उनके चयन पर विचार नहीं किया गया। टीम में काशवी गौतम, श्री चरणी और शुचि उपाध्याय को शामिल किया गया है। इन तीनों ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है और टीम में नया चेहरा हैं।

भारतीय टीम में तीन नए चेहरे
21 साल की तेज गेंदबाज काशवी गौतम को मौका दिया गया है। वह महिला प्रीमियर लीग में स्टार परफॉर्मर रही थीं। उन्होंने टूर्नामेंट में नौ मैचों में कुल 11 विकेट झटके थे। उन्हें इस प्रदर्शन के आधार पर पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। 20 साल की चरणी बाएं हाथ की स्पिनर हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए महिला प्रीमियर लीग में दो मैच खेले थे और चार विकेट लिए थे। वहीं, बाएं हाथ की स्पिनर शुचि सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। उन्होंने 3.48 की इकोनॉमी रेट से नौ पारियों में 18 विकेट झटके थे। उनकी टीम मध्य प्रदेश ने ट्रॉफी जीती थी और वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian team announced for ODI triangular series in Sri Lanka, Harmanpreet Kaur makes comeback IPL 2025
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
हरमनप्रीत कौर चोट से जूझ रही थीं
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज को 3-0 से जीता था। हरमनप्रीत इस सीरीज का हिस्सा नहीं रही थीं और मंधाना ने उनकी गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व किया था। दीप्ति शर्मा ने उप कप्तान की भूमिका निभाई थी। दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान हरमनप्रीत के घुटने में चोट लग गई थी। इससे पहले इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को अक्तूबर 2024 में महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी।
विज्ञापन

रेणुका पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से परेशान हैं
हरमनप्रीत ने हालांकि पिछले महीने महिला प्रीमियर लीग में सफल वापसी की थी। मुंबई इंडियंस ने उनकी अगुवाई में खिताब जीता था। तेज गेंदबाज रेणुका को भी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था। वह दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में तीन मैचों में 10 विकेट लेकर सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही थी। वह पिछले कुछ समय से पीठ दर्द से परेशान रही हैं।

Indian team announced for ODI triangular series in Sri Lanka, Harmanpreet Kaur makes comeback IPL 2025
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद
त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed