Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian T20 team Captain Suryakumar Yadav provided the latest update on Shreyas Iyer health

Shreyas Iyer: 'वह मेरे मैसेज का...', सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस के स्वास्थ्य पर दी जानकारी; बताया कैसा है हाल

Tue, 28 Oct 2025 09:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 09:38 AM IST
सार

सूर्यकुमार यादव से श्रेयस की हेल्थ के बारे में पूछा गया। इस पर टी20 कप्तान ने बताया कि श्रेयस की हालत स्थिर है और वह उनके भेजे गए मैसेज का जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
Indian T20 team Captain Suryakumar Yadav provided the latest update on Shreyas Iyer health
श्रेयस और सूर्यकुमार - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य पर जानकारी दी है। सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले बताया कि श्रेयस अब खतरे से बाहर हैं और ठीक हैं। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस पिछले दो दिन से सिडनी के अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। रिपोर्ट में आंतरिक रक्तस्राव का पता लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

कैच पकड़ने के दौरान हुए चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान उनकी पसलियों में चोट लग गई थी। यह चोट उस समय लगी जब वह एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के लिए बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले रहे थे। सूर्यकुमार यादव से श्रेयस की हेल्थ के बारे में पूछा गया। इस पर टी20 कप्तान ने बताया कि श्रेयस की हालत स्थिर है और वह उनके भेजे गए मैसेज का जवाब दे रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि श्रेयस को कुछ और दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने पहले टी20 से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पहले दिन जब मुझे पता चला कि वह चोटिल हो गया है तो मैंने उसे फोन किया। मुझे पता चला कि उसके पास उसका फोन नहीं था। इसलिए, मैंने फिजियो को फोन किया और उन्होंने मुझे बताया कि श्रेयस की हालत स्थिर है। पहले दिन आप किसी भी चीज के बारे में निश्चित नहीं हो सकते। लेकिन मैं पिछले दो दिनों से श्रेयस से बात कर रहा हूं और वह फोन पर जवाब दे रहे हैं। अगर वह जवाब दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह स्थिर हैं। वह ठीक दिख रहे हैं, डॉक्टर उनके साथ हैं। लेकिन अगले कुछ दिनों तक वह निगरानी में रहेंगे। वह मैसेज का जवाब दे रहे हैं तो यह अच्छी बात है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया था अपडेट
सूत्रों के अनुसार 31 वर्षीय अय्यर ड्रेसिंग रूम में बेहोश भी हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्कैन से पता लगा कि उन्हें आंतरिक चोट लगी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को श्रेयस की फिटनेस अपडेट देते हुए कहा था कि श्रेयस की बाएं पसली के निचले हिस्से में चोट है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कैन से पता चला कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। हालत स्थिर है पर चोट जानलेवा साबित हो सकती थी। अब वह स्वस्थ हो रहे हैं। बोर्ड की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed