फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian struggles on third day in nagpur test

धोनी, कोहली आउट, फिर लड़खड़ाया भारत

Sun, 16 Dec 2012 09:33 AM IST
नागपुर/इंटरनेट डेस्क
नागपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Dec 2012 09:33 AM IST
विज्ञापन
indian struggles on third day in nagpur test

पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आखिरकार सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय धुरंधरों ने कुछ साहस दिखाया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही शतक से एक रन से चूक गए लेकिन उन्होंने युवा बल्लेबाज विराट कोहली (103) रन के साथ पांचवें विकेट के लिए 198 रन की मैराथन साझेदारी कर टीम को फिलहाल संकट से निकाल लिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 330 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट 297 रन बना लिए हैं। हालांकि अभी भी दबाव टीम इंडिया पर ही है क्योंकि सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना होगा। ड्रा की स्थिति में भी सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा हो जाएगा।

विज्ञापन


सुबह भारत ने चार विकेट पर 87 रन से आगे खेलना शुरू किया। धोनी और कोहली ने पहले दो सत्रों में कोई विकेट नहीं गंवाया और एक समय लग रहा था कि टीम मैच के तीसरे दिन ही बढ़त बनाने में कामयाब हो जाएगी लेकिन, इस जोड़ी के टूटते ही बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई। इस जोड़ी को ग्रीम स्वान ने कोहली को एलबीडब्लू आउट कर तोड़ा। हालांकि ऐसा लग रहा था कि गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेने के बाद पैड से टकराई थी।
विज्ञापन


कोहली ने 295 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 103 रन बनाए जो उनके कैरियर का तीसरा शतक है। इसके बाद कैरियर का पहला मैच खेल रहे रविंद्र जडेजा भी 12 रन पर जेम्स एंडरसन का शिकार हो गए। अभी स्कोर में सात रन ही जुड़ा था कि धोनी भी जल्दबाजी में रनआउट हो गए। धोनी ने 246 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया लेकिन शतक पूरा करने की हड़बड़ाहट में अपना विकेट गंवा दिया। पीयूष चावला मात्र एक रन बनाकर स्वान की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने 28 रन के अंतराल में चार विकेट गंवा दिए और वह चार विकेट पर 269 रन की सुखद स्थिति से दिन की समाप्ति तक आठ विकेट पर 297 रन के स्कोर पर पहुंच गया। स्टंप्स के समय आर अश्विन सात रन बनाकर खेल रहे थे। अश्विन ने जिस तरह की बल्लेबाजी इस सीरीज में की है उससे एक बार फिर से उनसे बढ़त दिलाने की उम्मीद जाग गई है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सवार्धिक चार जबकि स्वान ने तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed