फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian skipper Rohit Sharma just two sixes away from completing 400 international sixes

यह कारनामा करने वाले पहले हिंदुस्तानी होंगे रोहित शर्मा, दूर-दूर तक नहीं धोनी, सचिन और विराट

Sun, 10 Nov 2019 08:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 10 Nov 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Indian skipper Rohit Sharma just two sixes away from completing 400 international sixes
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

राजकोट में तूफान की आशंका के बीच छक्के की बरसात करने वाले रोहित शर्मा नागपुर टी-20 में एक और रिकॉर्ड के मुहाने पर खड़े हैं। सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी-20 में भारतीय कार्यवाहक कप्तान अगर दो छक्के उड़ा देते हैं तो वह एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन

दो छक्के लगाते ही रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी और पहले हिंदुस्तानी होंगे। रोहित से पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 462 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 534 छक्के लगाए हैं वहीं शाहिद के नाम 524 मैचों में 476 छक्के हैं। तीसरे नंबर पर रोहित के साथ संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम है। मैक्कुलम ने 474 मैचों में 398 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन

टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी ने 538 मैचों में 359 छक्के लगाए हैं। सचिन भारतीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सचिन ने 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 264 छक्के लगाए हैं।

मालूम हो कि पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश ने भारत को मात देकर तीन मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद दूसरे टी-20 में भारत ने धमाकेदार वापसी करते हुए मेहमान टीम को 8 विकेट से मात देकर टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब नागपुर टी-20 मैच निर्णायक हो गया है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी टी-20 सीरीज पर उसका कब्जा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed