IPL 2018: जानिए किसके बीच खेला जाएगा पहला मैच, और कहां होगा फाइनल मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा बुधवार को कर दी। आईपीएल सीजन 11 का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल से होगा। पहला मुकाबला पिछले साल के चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दो साल बाद लीग में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
51 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट नौ जगहों पर खेला जाएंगा। इस बार के आईपीएल में 56 लीग मैच के साथ कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसका फाइनल 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और चेन्नई के बीच होगा पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए अपने मैचों का पूरा शेड्यूल ट्विटर पर पोस्ट किया है। हालांकि लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल रात आठ बजे की बजाय सात बजे से मैच खेले जाएंगे और पहले जो मैच चार बजे से हुआ करते थे, वे 5.30 बजे से होंगे। मुंबई इंडियंस ने भी अपने फैंस के लिए आईपीएल का पूरा शेड्यूल पोस्ट किया है।
Our title defence begins on April 7th! 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 14, 2018
Paltan, mark your 🗓️ and save the dates. Here are our matches for Vivo @IPL 2018. 👇#CricketMeriJaan pic.twitter.com/2XHmxheLTj
गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण दो साल का बैन झेलकर वापसी कर रही राजस्थन रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के फैंस के लिए खुशी की खबर यह है कि इन दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के मैच चैन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार आईपीएल में 12 मैच चार बजे शाम से खेले जाएंगे, जबकि 48 मैच रात आठ बजे से खेले जाएंगे।
Raise your hands if you are ready to roar for @ChennaiIPL. 🤗💛🦁#SummerIsComing #PrideOf18 #WhistlePodu #CSK #IPL pic.twitter.com/5xXiPet8Lk
— MS Dhoni Fans #Dhoni (@msdfansofficial) February 14, 2018
बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पहली बार लीग का प्रसारण करेगा। हालांकि, इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्स के पास था। स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान जारी कर यह बात कही थी।