फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian players returned home after winning Champions Trophy Hardik-Shreyas reached Mumbai Jadeja-Varun Chennai

CT 2025: खिताबी जीत के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, रोहित-हार्दिक-श्रेयस मुंबई तो जडेजा-वरुण चेन्नई पहुंचे

Tue, 11 Mar 2025 08:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Mar 2025 08:31 AM IST
सार

कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में उतरे। ऐसे ही मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन
Indian players returned home after winning Champions Trophy Hardik-Shreyas reached Mumbai Jadeja-Varun Chennai
रोहित और गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। टी20 विश्व कप में जीतने के बाद टीम एक साथ भारत लौटी थी, लेकिन इस बार टीम के सदस्य अलग-अलग शहरों में उतरे हैं। कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में उतरे। ऐसे ही मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से दिल्ली पहुंचे। इन खिलाड़ियों के स्वदेश पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन



 

फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते। 

ये भी पढ़ें: Team India: 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे
भारतीय टीम के एक अन्य ऑलराउंडर अक्षर पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे। देश के अलग-अलग शहरों में जहां यह चैंपियंस खिलाड़ी खिताब जीतने के बाद उतरे वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। कप्तान रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इससे पहले कोच गौतम गंभीर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। 

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: भारतीय कप्तान ने भविष्य के लिए सारे विकल्प खुले रखे, 2027 विश्व कप को लेकर नहीं दिया स्पष्ट जवाब
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद कहा, यह भारत के लोगों की प्रार्थना और दुआओं के कारण संभव हो सका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेली, हम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे यकीन है कि टीम भविष्य में भी इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed