{"_id":"654f3a05238a4a1687052263","slug":"indian-players-enjoyed-footvolley-made-chair-net-siraj-ran-to-hit-shubman-gill-ind-vs-ned-video-wc-2023-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NED VIDEO: भारतीय खिलाड़ियों ने 'फुटवॉली' का लिया आनंद, कुर्सी को बनाया 'नेट'; गिल को मारने दौड़े सिराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NED VIDEO: भारतीय खिलाड़ियों ने 'फुटवॉली' का लिया आनंद, कुर्सी को बनाया 'नेट'; गिल को मारने दौड़े सिराज
Sat, 11 Nov 2023 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:53 PM IST
सार
भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में ही दो टीमें बांटीं। एक टीम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर और शुभमन गिल नजर आए। वहीं, दूसरी टीम में सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा और कुछ अन्य स्टाफ रहे।
विज्ञापन
फुटवॉली खेलते भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विजयरथ पर सवार टीम इंडिया रविवार को रविवार को नीदरलैंड से भिड़ना है। यह लीग राउंड का आखिरी मैच होगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, नीदरलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करने के लिए जूझ रही है। अपने आखिरी लीग मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बंगलूरू में फुटवॉली का आनंद लिया। भारत-नीदरलैंड के बीच मुकाबला बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में फुटवॉली खेला। नेट की जगह खिलाड़ियों ने कुर्सी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने वीडियो जारी किया
भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में ही दो टीमें बांटीं। एक टीम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर और शुभमन गिल नजर आए। वहीं, दूसरी टीम में सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा और कुछ अन्य स्टाफ रहे। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच हंसी मजाक भी हुआ। सिराज कुर्सी उठाकर शुभमन गिल को मारने के लिए भी दौड़े। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटवॉली क्या है?
फुटवॉली का खेल फुटबॉल और वॉलीबॉल को मिलाकर बनाया गया है। ब्राजील से यह खेल पूरी दुनिया में फैला। फुटवॉली बीच वॉलीबॉल और फुटबॉल से मिलकर बना है। इसमें वॉलीबॉल की तरह हाथ का नहीं बल्कि पैर और शरीर का इस्तेमाल करना होता है। गेंद नीचे नहीं गिरनी चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट प्लेयर्स के बीच फुटवॉली का क्रेज बढ़ा है।
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हो सकता है भारत का सामना
भारतीय टीम अपने सभी आठ मैच जीतकर 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। अभी तक के समीकरण के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम का चौथे स्थान पर रहना तय माना जा रहा है। यानी भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला होना तय है। दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा।