फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Opener KL Rahul statement after team tie five match test series against England

IND vs ENG: राहुल ने ओवल टेस्ट को बताई करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत, बोले- किसी को ऐसे प्रदर्शन की नहीं थी उम्मीद

Mon, 04 Aug 2025 06:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Aug 2025 06:29 PM IST
सार

केएल राहुल का कहना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराना उनके करियर का शीर्ष पल है क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में इस भारतीय टीम को दावेदार नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Opener KL Rahul statement after team tie five match test series against England
आकाश दीप-केएल राहुल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने से काफी खुश हैं और उन्होंने इसे करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत करार दिया है। भारत ने लंदन के केनिंगटन ओवल में खेले पांचवें टेस्ट मैच में छह रन से जीत हासिल की जिससे टीम सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही। भारत इस मुकाबले में पिछड़ गया था, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की करिश्माई गेंदबाजी के दम पर भारत ने आखिरकार रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।

विज्ञापन

राहुल बोले- रोहित-कोहली की अनुपस्थिति में नहीं माना जा रहा था दावेदार
केएल राहुल का कहना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराना उनके करियर का शीर्ष पल है क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में इस भारतीय टीम को दावेदार नहीं माना जा रहा है। भारत भले ही इस सीरीज को अपने नाम नहीं कर सका, लेकिन उसने शानदार प्रदर्शन किया। पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था, जबकि दूसरा मैच भारत अपने नाम करने में सफल रहा था। तीसरे टेस्ट में भारत जीत के करीब पहुंचकर हार गया था, जबकि चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था। अब भारत ने पांचवां टेस्ट मैच जीतकर मेजबान टीम को सीरीज अपने नाम करने से रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने भारत को विश्व कप उठाते हुए देखा है, मेरा मतलब है कि विश्व कप जीतने की बराबरी कोई नहीं कर सकता। लेकिन हर किसी के मन में इतने संदेह, इतने सवाल थे कि क्या टेस्ट क्रिकेट रहेगा या नहीं। मुझे लगता है कि दोनों टीमों ने जिस तरह से इस सीरीज में खेला है, मुझे लगता है कि हमने उस सवाल का जवाब दे दिया है।

राहुल ने कहा, सीरीज से पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि हमारी टीम इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दे पाएगी। हमारे लिए हर मैच में संघर्ष कर वापसी करना और सीरीज को 2-2 से बराबर करना शानदार है। मुझे लगता है कि यह जीत हमारे लिए और भविष्य में भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे ऊपर रहेगी। मुझे लगता है कि जब मैं टीम में शामिल हुआ तो मुझे यह महसूस हुआ कि मैं सीनियर खिलाड़ियों में से एक हूं। मैं लगभग दो हफ्ते पहले भारत ए के लिए खेलने आया था और तब मुझे ऐसा महसूस नहीं हुआ था। लेकिन जब मैं इस टीम में शामिल हुआ और मैंने चारों ओर देखा और मेरे पास रोहित, विराट और अश्विन नहीं थे, जिनके साथ मैंने अपना सारा क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन

'Ro-Ko के बिना खेलकर अजीब लगा'
उन्होंने कहा, 'रोहित, कोहली और अश्विन के बिना टीम में होना थोड़ा अजीब लगा। तभी मुझे यह अहसास हुआ कि युवा खिलाड़ी मार्गदर्शन के लिए मेरी तरफ देख रहे हैं, मुझ से इंग्लैंड की परिस्थितियों के बारे में पूछने आ रहे हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए, उन्हें कैसे तैयारी करनी चाहिए।' राहुल ने कहा कि उन्होंने सिर्फ प्रदर्शन करने में ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में भी अपने अनुभव पर भरोसा किया।

राहुल ने बल्लेबाजी में दिखाया दम
राहुल ने इस सीरीज के दौरान बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से 532 रन बनाए। वह कप्तान शुभमन गिल के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने युवा यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर कई बार टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed