फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Olympic Association President Narinder Batra accused of embezzlement of 35 lakhs CBI started investigation

Narinder Batra: भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चीफ पर 35 लाख के गबन का आरोप, सीबीआई ने शुरू की जांच

Wed, 06 Apr 2022 06:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 06 Apr 2022 06:55 PM IST
सार

नरिंदर बत्रा 2014 से 2016 के बीच हॉकी इंडिया के प्रमुख थे। हॉकी इंडिया और बत्रा के बीच हाल ही में मतभेद सामने आए थे। बत्रा ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Indian Olympic Association President Narinder Batra accused of embezzlement of 35 lakhs CBI started investigation
नरिंदर बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार (छह अप्रैल) को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और हॉकी इंडिया के कुछ अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की। नरिंदर बत्रा के खिलाफ की गई शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि हॉकी इंडिया के करीब 35 लाख रुपये बत्रा ने निजी फायदे के लिए खर्च किए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बत्रा और हॉकी इंडिया के अन्य कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के भी प्रमुख बत्रा को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


नरिंदर बत्रा 2014 से 2016 के बीच हॉकी इंडिया के प्रमुख थे। हॉकी इंडिया और बत्रा के बीच हाल ही में मतभेद सामने आए थे। बत्रा ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। उनकी इस दखलअंदाजी के कारण 1975 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे असलम शेर खान ने बत्रा पर सवाल उठाए थे। शेर खान ने कहा था कि बत्रा आईओए के अध्यक्ष हैं। हॉकी इंडिया के कामकाज में उन्हें दखल नहीं देना चाहिए। यह हितों के टकराव का मामला बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed