AUS vs ENG: लाहौर में बजा भारत का राष्ट्रगान, दर्शक हुए हैरान, वीडियो शेयर कर फैंस ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक
ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह आयोजकों ने भारत का राष्ट्रगान बजा दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक चिल्लाने लगे।
विस्तार
ENG vs Australia match mai indian national anthem chala diya vo bhi lahore mai 😭😭😂😂😂 #ENGvsAUS #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/iOHbe4wj1F
— Manjyot wadhwa (@Manjyot68915803) February 22, 2025विज्ञापन
Indian national anthem in #ENGvsAUS match😂
— sachin gurjar (@SachinGurj91435) February 22, 2025
yeh yeh porki bolte hai hamara andian mazaak kyu udaate hai...#ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/KgSjOkdnLt
In a hilarious mix-up during today's England vs. Australia match, Pakistan decided to give Australia a "surprise warm-up" by playing the Indian national anthem instead of Australia's! 🎶😂 pic.twitter.com/vrDQKTQmio
— Arun (@oddEEVEN21) February 22, 2025
#ChampionsTrophy2025 #Pakistan
— rhv (@rhvbhat27) February 22, 2025
They played Indian national anthem instead of Australian national anthem.
😂😂😂😂 pic.twitter.com/u8Mu1eoi6m
Pakistan by mistakenly played Indian National Anthem during England Vs Australia #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/31D7hA6i6n
— hrishikesh (@hrishidev22) February 22, 2025
आयोजकों को तुरंत गलती का अहसास हुआ
यह इस चैंपियंस ट्रॉफी में पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी आईसीसी सवालों के घेरे में आ चुका है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात पर सवाल उठे थे कि कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय ध्वज को क्यों नहीं फहराया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिस्पर्धी टीमों के झंडे लगे हुए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से इस मुद्दे पर सवाल किए गए थे जिसके बाद स्पष्टीकरण दिया गया था कि भारतीय टीम यहां नहीं आएगी, इसलिए झंडा नहीं लगाया गया। हालांकि, बाद में पीसीबी ने भारतीय ध्वज को शामिल किया।
वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को दुबई में खेले गए मैच के सीधे प्रसारण के दौरान दिखाए गए टूर्नामेंट के लोगो में देश का नाम न होने पर खेल की संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। पीसीबी सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने गलती स्वीकार कर ली है और आश्वासन दिया है कि वह दुबई में सभी मैचों में पाकिस्तान के नाम के साथ तीन पंक्ति वाले लोगो का उपयोग करेगा।
भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था और वह हाइब्रिड फार्मूले के तहत अपने मैच दुबई में खेल रहा है। पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'यह पुष्टि हो गई है कि पीसीबी ने इस संबंध में आईसीसी को पत्र लिखा है। आईसीसी ने पीसीबी को आश्वासन दिया है कि वह दुबई में खेले जाने वाले सभी मैच में पाकिस्तान के नाम के साथ तीन पंक्ति वाला लोगो उपयोग करेगा जैसा कि 19 और 21 फरवरी को कराची में खेले गए मैचों में इस्तेमाल किया गया था।' भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के प्रसारण में ऊपर बाएं तरफ जो लोगो लगा था उसमें केवल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लिखा था। उसमें मेजबान पाकिस्तान का नाम नहीं था। यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में रविवार को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मैच से पहले सामने आया।