{"_id":"5de92e978ebc3e54a856ef28","slug":"indian-former-player-g-s-lakshmi-to-become-first-woman-to-referee-a-men-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय क्रिकेटर जीएस लक्ष्मी ने रचा इतिहास, पुरुषों के वन-डे में पहली महिला रैफरी बनेंगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जीएस लक्ष्मी ने रचा इतिहास, पुरुषों के वन-डे में पहली महिला रैफरी बनेंगी
Thu, 05 Dec 2019 09:51 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 05 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
जीएस लक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जीएस लक्ष्मी रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में विश्व कप लीग दो की तीसरी सीरीज के शुरुआती मैच में पुरुष वन-डे में रैफरिंग करने वाली पहली महिला मैच रैफरी बन जाएंगी। लक्ष्मी संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में रैफरिंग करेंगी। इस टूर्नामेंट का लक्ष्य अधिकारियों के लिये विकास के मौके प्रदान करना है।
इसी साल आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में चुनी गई थीं लक्ष्मी
यह लक्ष्मी की इस साल की दूसरी बड़ी उपलब्धि है, इससे पहले वह मई में मैच रैफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी थीं। उस समय उन्होंने कहा था कि आईसीसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय पैनल में चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, क्योंकि यह मेरे लिए नए रास्ते खोलेगा।
भारत में एक क्रिकेटर और मैच रेफरी के रूप में मेरा लंबा करियर रहा है। मैं अपने अनुभव को एक खिलाड़ी और मैच अधिकारी के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी तरह से उपयोग करने की आशा करती हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करूंगी और अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।