{"_id":"63cbf0cd0ec74054986a2d9d","slug":"indian-fast-bowler-umesh-yadav-duped-by-former-manager-case-registered-in-police-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umesh Yadav: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को लगा लाखों का चूना, पूर्व मैनेजर ने ही दिया धोखा, मामला दर्ज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Umesh Yadav: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को लगा लाखों का चूना, पूर्व मैनेजर ने ही दिया धोखा, मामला दर्ज
Sat, 21 Jan 2023 07:33 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:33 PM IST
सार
उमेश ने नागपुर के कोराडी में पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शैलेश ने उमेश को 44 लाख रुपये का चूना लगाया है। नागपुर पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उमेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को लाखों रुपये का चुना लगा है। वह धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उमेश को उनके पूर्व मैनेजर ने ही धोखा दे दिया है। उमेश ने नागपुर के कोराडी में पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शैलेश ने उमेश को 44 लाख रुपये का चूना लगाया है। नागपुर पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है।
नागपुर के डीसीपी अश्विनी पाटिल ने कहा, ''उमेश यादव के नाम पर एक संपत्ति खरीदने के लिए शैलेश ठाकरे नाम के एक व्यक्ति ने क्रिकेटर को 44 लाख रुपये लेने के बाद धोखा दिया। आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, शैलेश पहले उमेश के मैनेजर के तौर पर काम करता था।''
शैलेश ने अपने नाम पर खरीद ली संपत्ति
उमेश की आय, बैंक डिटेल्स और अन्य सभी मामलों की जिम्मेदारी पहले शैलेश के पास ही थी। उमेश का कहना है कि शैलेश ने उनसे पैसे लेकर कोई काम नहीं किया। उमेश एक संपत्ति खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अपने अकाउंट में 44 लाख रुपये जमा करवाए थे। शैलेश ने ये सारे रुपये निकाल लिए और अपने नाम पर ही संपत्ति खरीद ली। उमेश को उसने कोई पैसा नहीं दिया। जब उन्होंने रुपये वापस करने के लिए कहा तो शैलेश फरार हो गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम में हैं उमेश
उमेश यादव के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। उमेश ने अब तक 54 टेस्ट मैचों में 165 और 75 वनडे में 106 विकेट हासिल किए हैं।