फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricketer dies due to heart attack in tripura

सदमे में क्रिकेट जगत, बीच मैदान इस क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

Wed, 04 Dec 2019 10:08 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
indian cricketer dies due to heart attack in tripura
Cricket death

ऐसा पहली बार नहीं है कि क्रिकेट के मैदान पर किसी खिलाड़ी की जान गई हो, बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। जी हां, मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारतीय खिलाड़ी का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिपुरा की अंडर-23 टीम के खिलाड़ी मिथुन देबबर्मा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देबबर्मा को मैच के दौरान हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल के ले जाया गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टार की खबर के मुताबिक मंगलवार को अगरतला के महाराजा बिर बिक्रम क्रिकेट स्टेडियम में एक प्रैक्टिस मैच चल रहा था, जिसमें मिथुन देबबर्मा भी खेल रहे थे। मिथुन फील्डिंग कर रहे थे लेकिन अचानक वो मैदान पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मिथुन को बेहोश होते देख उनके साथियों ने उन्हें तुरंत उठाया और नजदीकी इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने मिथुन देबबर्मा की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। इस घटना को सुनकर सभी हैरान हैं।

बता दें इसी साल गोवा के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेश घोडगे की एक क्लब मैच के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई थी। नवी मुंबई में भी एक टूर्नामेंट के दौरान संदीप चंद्रकांत महात्रे की महज 36 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। पिछले साल भोपाल में भी एक रेलवे क्रिकेटर ने मैच के दौरान हार्टअटैक से दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed