{"_id":"5902c7014f1c1baf2bc0d3c7","slug":"indian-cricket-team-yet-to-get-match-fees-for-6-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहली एंड कंपनी को 6 महीने से नहीं मिली है मैच फीस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली एंड कंपनी को 6 महीने से नहीं मिली है मैच फीस
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई और बोर्ड की प्रबंधन समिति के बीच चल रही तनातनी का खामियाजा टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। इस 'संघर्ष' के चलते टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस और 1 करोड़ रुपये का इन्सेंटिव नहीं मिल पाया है। इसके अलावा भारतीय बोर्ड का आईसीसी के साथ भी खींचतान जारी है।
आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने सीजन 2016-17 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 टेस्ट, 8 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले थे।
बीसीसीआई को टेस्ट खेलने वाले प्रत्येक सदस्यो को 15 लाख रुपये प्रति टेस्ट की फीस देनी है। इसके अलावा बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को 7 लाख रुपये मिलेंगे। इससे पहले बोर्ड 2 महीने के भीतर खिलाड़ियों को मैच फीस के चेक दे देता था। इसके अलावा महिला क्रिकेटरों को भी अपने मेहनताने का इंतजार है। उन्हें प्रत्येंक सीरीज के लिए 1 लाख रुपये दिए जाने हैं।

नहीं पता कि कौन करेगा चेक पर साइन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : getty
टेस्ट टीम के नियमित सदस्य ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, "हमें मैच फीस और बाकी राशि 2 महीने में मित जाती थी, मगर इस बार काफी देर हो गई है। हमें असली कारण नहीं मालूम, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।"
सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रबंधन समिति सिर्फ बीसीसीआई का कामकाज देखती है। बोर्ड के अधिकारियों के पास ही चेक साइन करने का अधिकार है। ऐसे में संशय है कि क्या बीसीसीआई के एक्टिंग सचिव अमिताभ चौधरी के पास चेक साइन करने का अधिकार है या फिर अब भी अजय शिर्के के पास ही इसका जिम्मा है।
हालांकि पिछले महीने प्रबंधन समिति द्वारा कहा गया था कि अब घरेलु और अंतरराष्ट्रीय, महिला या पुरुष, सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन वायर के जरिए ही पैसे के भुगतदान किया जाएगा।