फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team will be hot favourite in ICC t20 world cup says Former australian pacer brett lee

T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने भारत को लेकर किया बड़ा दावा, इन दो भारतीय खिलाड़ियों को बताया टीम के लिए अहम

Thu, 21 Oct 2021 11:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 Oct 2021 11:28 PM IST
सार

भारत को अपने अभियान की शुरुआत रविवार 24 अक्तूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करना है। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत पर अपना भरोसा जताते हुए उसे फाइनलिस्ट बताया है। 

विज्ञापन
Indian cricket team will be hot favourite in ICC t20 world cup says Former australian pacer brett lee
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार बताया है। भारत को अपने अभियान की शुरुआत रविवार 24 अक्तूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करना है। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने भारत पर अपना भरोसा जताते हुए उसे फाइनलिस्ट बताया है। 

विज्ञापन


ब्रेट ली ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के लिए कॉलम में लिखा, 'इस प्रारूप में हमें काफी सफलता नहीं मिली है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम इसमें बदलाव करें और हमारे पास ऐसी टीम है जो खिताब जीत सकती है। यह हालांकि आसान नहीं होगा विशेषकर जब आप देखें कि इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कितनी मजबूत हैं। 
विज्ञापन


ली ने कहा, 'मुझे लगता है कि अपने शीर्ष के चार-पांच बल्लेबाजों और गेंदबाजी आक्रमण की वजह से भारत यहां खिताब का दावेदार है।' उन्होंने साथ ही केएल राहुल और मोहम्मद शमी पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों के प्रदर्शन को देखें तो मेरी नजर में लोकेश राहुल टूर्नामेंट का शीर्ष स्कोरर और मोहम्मद शमी सबसे अधिक विकेट चटकाने वाला गेंदबाज होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट और 221 वनडे खेलने वाले ली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर के अलावा मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ली को इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत खिताब का प्रबल दावेदार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को भी उन्होंने अपना पसंदीदा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed