फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team warm-up worries ishan Kishan or KL Rahul as second opener, Hardiks batting position

T20 World Cup 2021: अभ्यास मैच से पहले टीम इंडिया की चिंता, सलामी बल्लेबाजी के लिए इन दोनों खिलाड़ियों में होड़

Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM IST
सार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत सोमवार यानी 18 अक्तूबर से होगी। यहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। हालांकि मैच से पहले टीम कॉम्बिनेशन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर कप्तान विराट कोहली की चिंताएं बढ़ी हुई है। 

विज्ञापन
Indian cricket team warm-up worries ishan Kishan or KL Rahul as second opener, Hardiks batting position
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में टी-20 का महासंग्राम शुरू हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 24 अक्तूबर को होगा। उससे पहले भारतीय टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत सोमवार यानी 18 अक्तूबर से होगी। यहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। हालांकि मैच से पहले टीम कॉम्बिनेशन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर कप्तान विराट कोहली की चिंताएं बढ़ी हुई है। 

विज्ञापन


भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने ऑलराउंडर हार्दिक पांडया की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता है जबकि कुछ बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी चिंताएं हैं। वहीं भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी हाल ही में संपन्न हुई आईपीएल का हिस्सा थे, ऐसे में उनके अभ्यास को लेकर कोहली को ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले सही टीम संयोजन बड़ी प्राथमिकता है। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा जिनकी फॉर्म को लेकर असमंजस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर उपकप्तान रोहित शर्मा पहली पसंद हैं लेकिन ईशान किशन और केएल राहुल के बीच दूसरे साझेदार के बीच चुनाव थोड़ा कठिन है। हालांकि यह हो सकता है कि इस मैच में दोनों खिलाड़ियों को मौका मिले। 


हार्दिक का बल्लेबाजी क्रम भी टीम के लिए चिंता का विषय है। ऑलराउंडर हार्दिक के गेंदबाजी की उम्मीद बेहद कम है, ऐसे में बतौर बल्लेबाज उनकी बल्लेबाजी क्रम को देखना दिलचस्प होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed