फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricket team out from t20 world cup

मैच रिपोर्टः किस्मत के सहारे दुनिया जीतना 'खेल' नहीं

Wed, 03 Oct 2012 10:54 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Oct 2012 10:54 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team out from t20 world cup
टी20 विश्व कप में भारत का खेल खत्म। लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में भारत का सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाया है। कुल मिलाकर देखा जाय तो भारत का प्रदर्शन उतना निराशाजनक नहीं रहा जितना कि इसका अंत था। यह भारत का दुर्भाग्य ही है कि उसे मैच जीतने के बाद भी विश्व कप से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन


भारत ने विश्व कप में 5 मैच खेले जिसके 4 मैचों में उसे जीत मिली लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार ने उसकी लय बिगाड़ दी और उसे विश्व कप से बाहर होना पड़ा। किस्मत के धनी धोनी की किस्मत इस सीरीज में बिल्कुल काम नहीं आई और भारत को इस सीरीज से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन


दुनिया की बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जानी वाली टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मैच में लुटिया डूबो दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। गंभीर (8), कोहली (2), सहवाग (17), रोहित (25) और युवराज (21) रन बनाकर आउट हुए। भारत को मैच से पहले पता था कि उसे द. अफ्रीका को 31 रनों से हराना है। बावजूद इसके यह सभी बल्लेबाज गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलते रहे। जिस कारण टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने द. अफ्रीका को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया था। सेमीफाइनल में भारत को पहुंचने के लिए द. अफ्रीका को 121 तक आउट करना था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाया। द. अफ्रीका की टीम 19.5 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई।

अश्विन के नो बॉल ने वापसी की उम्मीद तोड़ी
16वें ओवर में अश्विन की गेंद पर राबिन पीटरसन कैच हो गए। भारत को यह विकेट मिलता तो मैच में वापसी संभव थी लेकिन अश्विन की यह गेंद नो बॉल थी जिस पर पीटरसन आउट नहीं दिए गए।


152 रनों का बचाव हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की और पहले ही ओवर में द. अफ्रीका को झटका दिया। जहीर ने मैच की दूसरी ही गेंद पर हाशिम अमला का बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। अमला के विकेट के बाद अफ्रीकी टीम दबाव में आने लगी जिसका खामियाजा उसे कॉलिस का विकेट देकर चुकाना पड़ा। मैच के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर पठान ने कॉलिस को रोहित के हाथों कैच करवा द. अफ्रीका को दूसरा झटका दे दिया। लेकिन इस दबाव को टीम इंडिया द. अफ्रीका के उपर डालने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed