फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricket team is using a new device to aid batsman in the nets

टीम इंडिया नेट्स में कर रही है अनोखी डिवाइस का इस्तेमाल!

Tue, 01 Aug 2017 05:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 01 Aug 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Cricket team is using a new device to aid batsman in the nets
रोबो आर्म के साथ संजय बांगर
टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले की विदाई और नए कोच शास्त्री की नियुक्ति और उसके बाद सपोर्ट स्टाफ के चुनाव तक भारतीय क्रिकेट टीम में बहुस से विवाद हुए। इस विवाद के समापन के बाद टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर पहुंची और जीत के साथ शास्त्री ने अपनी पारी का आगाज किया। शास्त्री टीम इंडिया के कोचिंग के तरीके में बदलाव किया ही। लेकिन असिस्टेंट कोट संजय बांगर ने भी बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए एक नई डिवाइस का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिसका फायदा बल्लेबाजों की बल्लेबाजी में दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन


असिस्टेंट कोच संजय बांगर का पहला काम खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का अभ्यास कराना है। वह भी नए सिरे से टीम से जुड़ने के बाद और इनोवेटिव हो गए हैं। वो बल्लेबाजों को अभ्यास के लिए एक नई डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं। इस डिवाइस को 'रोबो आर्म' कहा जाता है। ये डिवाइस अभ्यास के लिए गेंद थ्रो करने में काम आती है। ये पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों को अभ्यास कराने में उपयोग की जाने वाली डिवाइस का नया वर्जन है। 
विज्ञापन


 एक्सट्राइम की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम इस डिवाइस का इस्तेमाल चैंपियंस ट्रॉफी से कर रही है। इस डिवाइस को एक भारतीय कंपनी ने डिजायन किया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर हैं। टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ से जुड़े एक सख्श ने बताया, इस डिवाइस के कई फायदे हैं। गेंद थ्रो करते वक्त यदि आपके हाथ में पसीना है बावजूद इसके आपकी पकड़ अच्छी रहती है। सबसे बड़ा फायदा ये है कि गेंद थ्रो करने वाले के कंधे पर गेंद थ्रो करते वक्त कम जोर पड़ता है। इस डिवाइस की मदद से आसानी से 100मील प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सहित टीम के कई खिलाड़ी घंटों थ्रो की गई गेंदों पर अभ्यास करना पसंद करते हैं। उनके लिए ये डिवाइस बहुत उपयोगी साबित हो रही है। इसकी मदद से सपोर्ट स्टाफ बिना थके ज्यादा लंबे समय तक बल्लेबाजों को अभ्यास करा सकते हैं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed