फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team for West Indies tour to be announced on 19 July no clarity on MS DHONI

भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए इस दिन होगी टीम घोषित, दांव पर लगा धोनी का करियर

Mon, 15 Jul 2019 06:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Jul 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team for West Indies tour to be announced on 19 July no clarity on MS DHONI
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन वेस्टइंडीज में शुरू होगा। अगले महीने से खेले जाने वाली इस सीरीज में टी-20, वन-डे के बाद टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में शुक्रवार 19 जुलाई को इस कैरेबियाई दौरे के लिए टीम का एलान होना है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस दौरे में टीम के कई खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जाएगा। टीम मैनेजमेंट के दिमाग में अब 2020 टी-20 विश्व कप और 2023 विश्व कप चल रहा है, ऐसे में बोर्ड पुराने घोड़ों पर शायद ही दांव लगाना चाहेगा।
विज्ञापन


दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही है। टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जगह को लेकर संशय बरकरार है। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद माना जा रहा था कि धोनी संन्यास ले लेंगे। मगर, अभी इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो 38 वर्षीय धोनी को संन्यास के बारे में सोचना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 और वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। 22 अगस्त से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह उपलब्ध रहेंगे क्योंकि ये टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।


वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल हुए शिखर धवन के उपलब्ध रहने पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबरों की मानें तो शिखर धवन को आगे भी आराम दिया जा सकता है उनकी जगह मयंक अग्रवाल को बतौर ओपनर वेस्टइंडीज दौरे पर भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed