फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket Team batsman cheteshawar Pujara said World Test Championship final like a world cup for him

WTC Final 2021: पुजारा न्यूजीलैंड को चुनौती देने के लिए तैयार, कहा- डब्ल्यूटीसी फाइनल मेरे लिए विश्व कप से कम नहीं

Wed, 16 Jun 2021 11:01 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 16 Jun 2021 11:01 AM IST
सार

टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देने के लिए कमर कस ली है। उनका कहना है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल मेरे लिए किसी विश्व कप फाइनल से कम नहीं है। 

विज्ञापन
Indian cricket Team batsman cheteshawar Pujara said World Test Championship final like a world cup for him
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर भारत इस पहले खिताब को जीत जाता है तो टेस्ट चैंपियनशिप को उसी तरह से लोकप्रियता मिलेगी जैसे 2007 का टी-20 विश्व कप जीतने के बाद सबसे छोटो फॉर्मेट को प्रसिद्धि मिली थी टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलना उनके लिए बड़ी बात है। हालांकि उनका मानना है कि वह इस फाइनल को अन्य टेस्ट मैचों की तरह लेंगे। 

विज्ञापन

ऑनलाइन संवाददाता सम्मलेन में जब उनसे साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे निश्चित रूप से लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रहने की जरूरत है और ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इसमें मदद करेगा। पुजारा ने आगे कहा, अगर हम फाइनल जीत जाते हैं तो भारत में और युवा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहेंगे. भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखने की जरूरत है। ऐसा करने के डब्ल्यूटीसी एक कारगर तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से ये मेरे लिए मायने रखता है क्योंकि मैं सिर्फ टेस्ट खेलता हूं। ये पहला मौका है जब हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेल रहे हैं। पुजारा के मुताबिक फाइनल तक पहुंचने के लिेए हमने कड़ी मेहनत की। यहां तक आपको पहुंचने के लिए देश और विदेश में सीरीज जीतनी होती है। खेल में टॉप रहने के लिए बहुत मेहनत की जरुरत होती है। ये एक वर्ल्ड कप फाइनल की तरह  है। पुजारा के मुताबिक, टेस्ट फॉर्मेट में ये पहली बार लेकिन ये टी-20 या एकदिवसीय विश्व कप खेलने की तरह है। एक टीम के रूप में मुझे फाइनल का इंतजार है। चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम कुछ फायदे में हैं, लेकिन हमारे लिए ये महत्वपूर्ण है कि हम फाइनल खेल रहे हैं। 

विज्ञापन

पुजारा के मुताबिक, लगभग तीन सप्ताह क्वारंटीन के बाद गेंदबाजों ने इंट्रा स्क्वायड मैच में गेंदबाजी पर जोर दिया। जबकि बल्लेबाजों कोो अभ्यास करने का बेहतर मौका मिला। उन्होंने आगे कहा, ये बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लय में आने का बेहतरीन अवसर था, हम क्वारंटीन में थे लेकिन हमने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। इसलिए जब हम मैदान पर इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहते थे। इसके अलावा पुजारा ने टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक इस चौकड़ी को अब मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते फाइनल में पहुंचे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed