फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team Australia tour is undecided amid coronavirus

coronavirus: ऑस्ट्रेलिया छह माह के लिए सील कर चुका है बॉर्डर, अक्तूबर में 'विराट सेना' को करना था दौरा

Sun, 29 Mar 2020 06:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 29 Mar 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team Australia tour is undecided amid coronavirus
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : पीटीआई

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के कोविड-19 महामारी के चलते अगले छह महीनों के लिए अपनी सीमा बंद रखने के फैसले का प्रतिकूल असर भारत के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर पड़ सकता है जिसमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया टूर भी शामिल है। भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौरा अक्टूबर में टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला से शुरू होकर दिसंबर में टेस्ट श्रृंखला के साथ खत्म होना था। इस बीच में 18 अक्तूबर से विश्व टी-20 शुरू होना है, लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसके भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से 2000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे सरकार ने देश की सीमाओं को बंद कर दिया है। सौरव गांगुली की अगुआई वाली बीसीसीआई को इस महामारी के चलते वैकल्पिक योजना बनानी पड़ सकती है। बीसीसीआई को अभी हालांकि आईपीएल के इस चरण के आयोजन पर भी अंतिम फैसला करना है और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर भी चिंता का विषय है क्योंकि इसमें श्रीलंका (वन-डे और टी-20), जिम्बाब्वे दौरा, एशिया कप (टी-20) और इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला शामिल है।
विज्ञापन


यात्रा संबंधित छह महीने के प्रतिबंध का मतलब है कि आगामी दिनों में होने वाले टूर्नामेंट के लिए किसी भी टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसमें विश्व टी-20 और भारतीय टीम का दौरा शामिल है। इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह संभवत: छह महीने की यात्रा पांबदी है। अगर हालात काबू में आ जाते हैं तो इसे कम किया जा सकता है, लेकिन जिन्हें एफटीपी कैलेंडर का अंदाजा है, उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे हालात में व्यावहारिक समस्या टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला में हो सकती है जो अक्टूबर में शुरू होगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अन्य सूत्र ने कहा, 'अगर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पांबदी छह महीने तक जारी रहती है तो यह लाजिस्टिकल दुस्वप्न हो जाएगा। कम से कम टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए जो विश्व टी-20 से पहले होगी।’ उन्होंने कहा, ‘वीजा और टिकट बनवाना, सब काफी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, इंग्लैंड को भी सितंबर में सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करना है। ब्रिटेन में चीजें सामान्य होंगी तभी खिलाड़ियों को यात्रा की अनुमति दी जायेगी। ये बड़े सवाल हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed