{"_id":"5a1bf3da4f1c1b74698be4a6","slug":"indian-cricket-team-announced-for-third-test-and-odi-series-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट को दिया आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट को दिया आराम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। 2 दिसंबर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में ओपनर शिखर धवन की वापसी हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह चाइनामैन कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम इंडिया ने विजय शंकर को बतौर ऑलराउंडर बरकरार रखा है।
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया है। उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है। वन-डे सीरीज के लिए युवा श्रेयस अय्यर को भी मौका दिया गया है। इस बल्लेबाज के पास डेब्यू करने का शानदार मौका होगा। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच मोहाली में 13 को और तीसरा व अंतिम वन-डे 17 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
इसके अलावा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को भी टीम इंडिया में मौका दिया गया है। बता दें कि कौल ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की थी। हार्दिक पांड्या को पर्याप्त आराम मिला है और वन-डे सीरीज के लिए उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार भी शादी की छुट्टी के बाद वन-डे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, विजय शंकर
तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल