फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Rohit Sharma reveals Team India had secret Fashion Show in Dharamshala during ODI WC 2023

ODI WC 2023: भारतीय कप्तान का खुलासा; विश्व कप के बीच टीम इंडिया ने रखा था फैशन शो, किसी को नहीं लगी खबर

Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
सार

रोहित ने टीम के माहौल पर बात करते हुए कहा “हमारा प्रयास इस बात पर रहा है कि नतीजों के आधार पर टीम का माहौल न बदले। हमें वह माहौल बनाना होगा जो टीम के लिए जरूरी है और यह अनिवार्य है।

विज्ञापन
Indian Captain Rohit Sharma reveals Team India had secret Fashion Show in Dharamshala during ODI WC 2023
अभ्यास सत्र के दौरान मस्ती करते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम धर्मशाला में अपने ब्रेक के दौरान एक फैशन शो में शामिल हुई थी। यह टीम में एक स्वस्थ और सकारात्मक माहौल बनाए रखने, निरंतरता को बढ़ावा देने और टीम को मैदान के बाहर के दबाव से बचाने के लिए एक अनूठी पहल थी। यह ऑफ-फील्ड बॉन्डिंग गतिविधि खिलाड़ियों के बीच सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा देने में कप्तान रोहित शर्मा के नजरिए को दर्शाता है।
विज्ञापन


रोहित ने टीम के माहौल पर बात करते हुए कहा “हमारा प्रयास इस बात पर रहा है कि नतीजों के आधार पर टीम का माहौल न बदले। हमें वह माहौल बनाना होगा जो टीम के लिए जरूरी है और यह अनिवार्य है। यह एक या दो लड़कों नहीं कर सकते। सहयोगी स्टाफ सहित सभी लड़कों का एक साथ आना महत्वपूर्ण है। वहां टीम बॉन्डिंग गतिविधियों की योजना बनाई गई थी, जिसमें एक फैशन शो भी शामिल था, जहां टीम के सदस्यों को रैंप पर चलने के लिए कहा गया था। हम धर्मशाला में थे, हमने वहां पांच-छह दिनों का ब्रेक लिया था। हम धर्मशाला में दो दिनों तक रुके थे। हमने वहां बहुत सारी टीम गतिविधियां कीं। हमने वहां एक फैशन शो किया, लेकिन उसके बारे में कोई नहीं जानता। यह यह अच्छी बात है कि इसके बारे में कोई नहीं जानता।"
विज्ञापन


रोहित ने टीम में एक आरामदायक माहौल की आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि खिलाड़ी और टीम जहां भी जाते हैं, दबाव उनके साथ होता है, चाहे वे किसी भी टूर्नामेंट या सीरीज में शामिल हों। उन्होंने कहा "यह वह माहौल है जहां हम बहुत आराम से रहना पसंद करते हैं। सभी लड़कों को यह बहुत पसंद है। क्योंकि आप जानते हैं कि जब आप मैदान पर आते हैं तो दबाव होगा, प्रदर्शन का दबाव होगा, मैच जीतने का दबाव होगा। इसे बदला नहीं जा सकता। क्योंकि एक बार जब आप मैदान पर पहुंच जाते हैं, तो यह व्यक्तियों पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं। लेकिन उससे पहले, हमने टीम के माहौल को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। टीम का माहौल बहुत अच्छा है। यह बहुत आरामदायक है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed