फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian captain Rohit Sharma revealed the reason behind Team India banning open nets for the public

IND vs AUS: अभ्यास सत्र में दर्शकों के आने पर क्यों लगा प्रतिबंध? भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताई वजह

Sun, 08 Dec 2024 02:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Dec 2024 02:43 PM IST
सार

कुछ फैंस अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने देने की बजाय उनसे चौके और छक्कों की मांग करने लगे। इस पर कुछ खिलाड़ी नाराज हो गए। फिर टीम इंडिया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने फैसले के बारे में बताया और आगे किसी भी मैच के लिए अभ्यास सत्र में फैंस की एंट्री पर बैन लग गया था।

विज्ञापन
Indian captain Rohit Sharma revealed the reason behind Team India banning open nets for the public
भारतीय टीम - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र के दौरान दर्शकों के आने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर राय रखी है। रोहित का कहना है कि अभ्यास सत्र में जिन चीजों पर चर्चा होती है वो निजी होती हैं और वे नहीं चाहते कि दर्शक इन मामलों में राय रखें। एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में दर्शकों को आने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन कुछ दर्शकों ने गलत व्यवहार किया जिस कारण भारत ने अभ्यास के दौरान दर्शकों के आने पर प्रतिबंध लगवा दिया था। 
विज्ञापन

ऐसी खबरें भी आई थी कि कुछ दर्शकों ने खिलाड़ियों पर टिप्पणी की थी। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, नेट सत्र का निजी होता है और मैंने पहली बार देखा कि नेट्स सत्र के दौरान इतने ज्यादा दर्शक मौजूद हैं। जब आप ट्रेनिंग या अभ्यास करते हो तो बहुत सारी चीजों पर चर्चा होती है और ये सभी चर्चा प्राइवेट होती है। हम नहीं चाहते कि कोई भी इन बातों को सुने। काफी रणनीति बनानी होती है, इसलिए हम नहीं चाहते कि अभ्यास सत्र के दौरान दर्शक आएं और यह सामान्य सी बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रशंसक अभ्यास सत्र के बजाए पांच दिन तक चलने वाले टेस्ट मैच को देखने आएं। रोहित ने कहा, कई तरह की चर्चा होती है और अभ्यास सत्र के दौरान दर्शक हमारे काफी करीब थे। टेस्ट क्रिकेट पांच दिनों का होता है और वे मैच देखने आ सकते हैं। 
विज्ञापन

क्या था मामला?
कुछ फैंस अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने देने की बजाय उनसे चौके और छक्कों की मांग करने लगे। इस पर कुछ खिलाड़ी नाराज हो गए। फिर टीम इंडिया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने फैसले के बारे में बताया और आगे किसी भी मैच के लिए अभ्यास सत्र में फैंस की एंट्री पर बैन लग गया। ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र को देखने के लिए जहां सीमित संख्या में दर्शक पहुंचे थे, वहीं हजारों लोग भारतीय टीम को देखने के लिए एकत्र हुए थे। एडिलेड में अभ्यास सुविधा दर्शक दीर्धा के बहुत करीब है। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने भी एडिलेड में पत्रकारों से कहा था कि दर्शकों के बीच अभ्यास करना अलग तरह का अनुभव था। राहुल ने कहा था कि उन्हें अभ्यास के दौरान दर्शकों के मौजूद रहने की आदत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed