फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian captain Rohit Sharma played down speculations about his future in international cricket

IND vs ENG: भविष्य की अटकलों को रोहित शर्मा ने किया खारिज, बोले - इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान

Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं जिसके कारण उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच पारियों में 6.20 की औसत से केवल 31 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Indian captain Rohit Sharma played down speculations about his future in international cricket
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को होने वाले पहले वनडे मैच से पहले रोहित ने कहा कि जब उनका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है, ऐसे समय करियर को लेकर बात करना गैर जरूरी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन

'भविष्य को लेकर चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण नहीं दे सकता'
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जब तीन वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है तो मेरे लिए अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करना कितना प्रासंगिक है। मेरे भविष्य पर खबरें कई वर्षों से चल रही हैं और मैं उन खबरों पर स्पष्टीकरण देने के लिए यहां नहीं हूं। मेरे लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच और चैंपियंस ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण हैं। मेरा ध्यान इन मुकाबलों पर है और मैं देखूंगा कि इसके बाद क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब फॉर्म में चल रहे हैं रोहित
रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं जिसके कारण उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच पारियों में 6.20 की औसत से केवल 31 रन बनाए थे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनसे चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताने को कहा है।
विज्ञापन

पत्रकार के इस सवाल पर हैरान हुए रोहित
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल पर रोहित हैरान हो गए। पत्रकार ने रोहित से पूछा, 'टेस्ट प्रारूप में ज्यादा रन नहीं बनाने के बावजूद आप ऐसे प्रारूप में बल्लेबाजी करने जा रहे हैं जिसमें आपको हिटमैन के नाम से पुकारा जाता है।' इस पर रोहित ने कहा, यह किस तरह का सवाल है। वो अलग प्रारूप था और यह अलग प्रारूप है। क्रिकेटर के तौर पर हमें पता है कि उतार-चढ़ाव आते हैं। मैं इस दौर से काफी गुजरा हूं। हमें पता है कि हर दिन तरोताजा होता है और हर सीरीज फ्रेश होती है। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं और यह नहीं देख रहा कि अतीत में क्या हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed