फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Rohit Sharma forgets his decision during toss opt bowling after thinking a lot

IND vs NZ: टॉस के दौरान अपना फैसला भूल गए कप्तान रोहित, न्यूजीलैंड के कप्तान और मैच रेफरी भी हुए हैरान

Sat, 21 Jan 2023 01:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 01:31 PM IST
सार

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा थोड़ी देर तक सोचते रहे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनको ऐसा करता देख न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और मैच रेफरी भी हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
Indian Captain Rohit Sharma forgets his decision during toss opt bowling after thinking a lot
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता, लेकिन वह अपना फैसला ही भूल गए। रोहित थोड़ी देर तक सोचते रहे। ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और मैच रेफरी रोहित के बोलने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर तक सोचने के बाद रोहित ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बताया कि मैच से पहले काफी चर्चा होती है। ऐसे में वह अपना फैसला थोड़ी देर के लिए भूल गए थे, लेकिन वह पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हालांकि, रोहित को टॉस के बाद फैसला लेने में इतनी देरी हुई कि कमेंटेटर रवि शास्त्री, मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम भी सोच में पड़ गए कि रोहित को क्या हो गया है। 
विज्ञापन

 


टॉस के बाद क्या बोले रोहित?
टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा "मैं भूल गया कि हम क्या करना चाहते थे, टॉस के फैसले के बारे में टीम के साथ काफी चर्चा की, हम मुश्किल परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना चाहते थे, लेकिन हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह हमारे लिए अच्छी परीक्षा थी, यह जानते हुए कि विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी और यही हमारे सामने चुनौती थी। ब्रेसवेल ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमने अंत में अच्छी गेंदबाजी की और मैच जीत लिया। अभ्यास सत्र के दौरान थोड़ी ओस थी, लेकिन हमने क्यूरेटर से सुना है कि यह खेल में कोई भूमिका नहीं निभाएगी। हमने हैदराबाद में पहले बल्लेबाजी की, हम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हम पुरानी टीम के साथ ही खेल रहे हैं। 

क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस के बाद कहा "हम यहां पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में भी पहले गेंदबाजी कर सकते थे, इसलिए यह सुनिश्चित नहीं है कि यह विकेट कैसा खेलेगा। आखिरी मैच शानदार रहा। हमनें बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और यहां भी ऐसा ही करने की उम्मीद है। यहां से अनुभव हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मैच जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन इन परिस्थितियों में खेलने का अनुभव भी काम आएगा। ईश सोढ़ी अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। इसलिए हम पुरानी टीम के साथ ही खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed