फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian captain Rohit Sharma announced the arrival of his newborn baby with an adorable message on social media

Rohit Sharma: 'हम चार हैं', रोहित ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

Sat, 16 Nov 2024 03:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

रोहित और रितिका का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। पहले रोहित या रितिका की ओर से इस बारे में पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब खुद रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Indian captain Rohit Sharma announced the arrival of his newborn baby with an adorable message on social media
रोहित रितिका - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की है। रोहित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनका तीन लोगों का परिवार अब चार का हो गया है। उन्होंने इसके कैप्शन में 15 नवंबर 2024 की तारीख लिखी जो इस बात का संकेत है कि उनके दूसरे बच्चे का जन्म इसी तारीख को हुआ है। शुक्रवार की रात खबर आई थी कि रोहित दूसरी बार पिता बन गए हैं और रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। 
विज्ञापन

रोहित और रितिका का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। पहले रोहित या रितिका की ओर से इस बारे में पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब खुद रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ही रोहित भारतीय टीम के साथ अब तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)




भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाना है। इस सीरीज को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय शेष रह गया है, लेकिन यह अब तक तय नहीं हो पाया है कि रोहित पहले टेस्ट मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे या नहीं। 
विज्ञापन

रोहित के दूसरी बार पिता बनने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वह पहले मैच में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाते हैं या कुछ समय परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। हालांकि, अब भी उनके शुरुआती टेस्ट में खेलने की पुष्टि नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि उन्हें इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है कि रोहित पहले मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

मुंबई में अभ्यास करते दिखे थे रोहित
रोहित भले ही ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं, लेकिन टीम से दूर रहने के बावजूद वह खुद को इस सीरीज के लिए तैयार कर रहे हैं। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले काफी वायरल हुआ था जिसमें वह मुंबई में नेट्स पर समय बिताते दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed