फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian captain hit in ipl 6

इन भारतीय कप्तानों के किले में अब तक नहीं लगी है सेंध

Mon, 06 May 2013 02:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
indian captain hit in ipl 6

आईपीएल के इस सीजन में 9 टीमें खेल रही हैं जबकि 5 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी कर रहे हैं। कोलकाता को छोड़कर अन्य सभी टीमें इस समय टॉप-4 में हैं। यही नहीं राजस्थान, मुंबई और आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर कोई भी मैच नहीं हारे हैं।

विज्ञापन


इन सभी कप्तानों में पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का प्रदर्शन सबसे बेहतर है।

राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल-6 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले सीजन का खिताब जीतने वाली राजस्थान टीम के इस बार के प्रदर्शन के बाद उसे दावेदार भी माना जाने लगा है।

विज्ञापन


राजस्थान की टीम अब तक खेले गए 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। जबकि राजस्थान को 6 जीत उसके घरेलू मैदान पर मिली है। यही हाल बंगलोर की टीम का भी है। आरसीबी ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में राजस्थान, बंगलोर, मुंबई और हैदराबाद को उसकी जमीं पर हराने का कारनामा कोई भी टीम नहीं कर पाई।

टीम-भारतीय कप्तान
राजस्थान-राहुल द्रविड़
मुंबई-रोहित शर्मा
चेन्नई-महेंद्र सिंह धोनी
आरसीबी-विराट कोहली
केकेआर-गौतम गंभीर

घरेलू मैदान पर जीत
राजस्थान (6 में 6), आरसीबी (6 में 6), केकेआर (6 में 4), चेन्नई (7 में 5), मुंबई (5 में 5), दिल्ली (5 में 1), हैदराबाद  (5 में 5), पुणे ( 5 में 1), पंजाब (3 में 2)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed