फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian can replace Pakistan as no 1 ICC ODI Team this week before ODI WC 2023 know all the equation

ODI Ranking: वनडे की नंबर 1 टीम बनी पाकिस्तान, इसी हफ्ते भारत छीन सकता है बादशाहत; जानें समीकरण

Tue, 19 Sep 2023 04:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 04:37 PM IST
सार

एशिया कप 2023 में हार के बावजूद पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। हालांकि, टीम इंडिया के पास इसी सप्ताह पाकिस्तान की बादशाहत खत्म करने का मौका है। 
 

विज्ञापन
Indian can replace Pakistan as no 1 ICC ODI Team this week before ODI WC 2023 know all the equation
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर हैं। भारत ने फाइनल में मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था। मोहम्मद सिराज ने छह विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 50 रन के स्कोर पर समेट दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 37 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था और शानदार जीत हासिल की। अब भारतीय टीम के पास वनडे रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका है। टी20 और टेस्ट में पहले से ही भारतीय टीम शीर्ष पर है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम एशिया कप में सुपर चार राउंड में भारत और श्रीलंका से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बावजूद यह टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया की हार का फायदा मिला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-2 से हार गई और अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


भारत को वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। अगर भारतीय टीम यह सीरीज 2-1 के अंतर से ही जीत पाती है तो भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। भारत को अगला वनडे मैच शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच जीतते ही टीम इंडिया पाकिस्तान को पीछे करके शीर्ष वनडे टीम बन जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी वनडे रैंकिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो वनडे मैच में भारत ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। ऐसे में लोकेश राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को भी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वह चोटिल अक्षर पटेल की जगह विश्व कप टीम में भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से पार पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed