{"_id":"5f2186fc8ebc3e9fa8338853","slug":"indian-bowling-is-able-to-stop-australia-including-smith-and-warner-gambhir-expressed-confidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ और वार्नर समेत ऑस्ट्रेलिया को रोकने में सक्षम है भारतीय गेंदबाजी, गंभीर ने जताया भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ और वार्नर समेत ऑस्ट्रेलिया को रोकने में सक्षम है भारतीय गेंदबाजी, गंभीर ने जताया भरोसा
Thu, 30 Jul 2020 07:07 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
विराट और गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पर लगाम लगा सकती है। गंभीर ने कहा कि भारत के पास ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने के लिए शानदार गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है जिसमें वे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को भी रोकने में समर्थ हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत के पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान स्मिथ और वार्नर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण प्रतिबंध लगा हुआ था। भारतीय टीम नवंबर में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
विज्ञापन
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘भारत के पास डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ सहित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन अप को ध्वस्त करने के लिए गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है लेकिन हां, यह पिछली बार के दौरे से अलग चुनौती होगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इसलिए आप चाहोगे कि विराट कोहली अपने गेंदबाजों को भी बेहतरीन तरह से तैयार करें क्योंकि गेंदबाज ही हैं जो आपको टेस्ट मैचों में जीत दिलाते हैं।’ पिछली बार 2018-19 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की थी लेकिन तब ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्मिथ और वार्नर शामिल नहीं थे। भारत की 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके गंभीर ने कहा कि इस बार मेहमान टीम के लिए चुनौती अलग होगी।
गंभीर ने कहा, ‘कोहली का वो पहला दौरा था, या फिर दूसरा दौरा था, लेकिन इस बार वह इसके लिए तैयार होंगे क्योंकि यह अलग चुनौती होगी, इस बार डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में शामिल हैं।