{"_id":"5c585ba6bdec224e21134f22","slug":"indian-board-president-xi-beat-england-lions-by-152-runs-in-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बोर्ड प्रेसीडेंट XI ने इंग्लैंड लॉयन्स को हराया, 152 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडियन बोर्ड प्रेसीडेंट XI ने इंग्लैंड लॉयन्स को हराया, 152 रन से जीता मुकाबला
Mon, 04 Feb 2019 09:05 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
ishan kishan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने सोमवार को यहां इंग्लैंड लॉयन्स को दो दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच में 152 रन से करारी शिकस्त दी। लॉयन्स के सामने मैच के दूसरे और अंतिम दिन जीत के लिये 235 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम निर्धारित 30 ओवरों में दो विकेट पर 83 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अपनी दूसरी पारी में 59.3 ओवर में छह विकेट पर 246 रन बनाए। उसकी तरफ से इशान किशन ने नाबाद 55 और रिकी भुई ने 51 रन बनाये। डैनी ब्रिग्स ने लॉयन्स की तरफ से 40 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
भुई ने अक्षत रेड्डी (49) के साथ 81 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड लॉयन्स ने इससे पहले अपनी पहली पारी 60 ओवर में 145 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने 30 ओवरों में पांच विकेट पर 134 रन बनाये थे।
विज्ञापन